Year Ender 2024: हादसों से दहला उत्तर प्रदेश, कई परिवार उजड़ गए, कासगंज, हाथरस और उन्नाव में हुए बड़े Accident

Year Ender 2024 major accidents in UP: साल 2024 अब बीतने वाला है। इस साल उत्तर प्रदेश में कई बड़े हादसे हुए। खास तौर पर हाथरस, कासगंज और उन्नाव में बड़े हादसे हुए जिससे प्रदेश दहल गया। खुद पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई, इसके अलावा हाथरस में 17 लोगों की मौत हुई जबकि कासगंज हादसे में 24 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में साल 2024 में कुछ अन्य छोटे-बड़े हादसे भी हुए।

Year Ender 2024 Uttar Pradesh

फरवरी 2024 में कासगंज में हुआ सबसे बड़ा हादसा

साल के दूसरे महीने में ही फरवरी में ही यूपी के कासगंज में बड़ा हादसा हुआ। यह हादसा कासगंज जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र में हुआ। थाना क्षेत्र के दरियागंज में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई थी। ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटने से तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु उसमें दब गए थे।

इस घटना में आठ महिलाएं और साथ बच्चों सहित कुल 24 लोगों की मौत हुई थी। दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को 50000 आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया था।

जुलाई 2020 में उन्नाव में हुआ हादसा

इसी तरह जुलाई 2024 में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सुबह 4:30 बजे बिहार के सिवान से दिल्ली जा रही स्लीपर बस की दूध टैंकर से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे। वाहनों में सवार 18 लोगों की मौत हुई थी और 20 लोग घायल हुए थे।

इस हादसे में मरने वाले ज़्यादातर लोग बिहार के थे। हादसे के बाद ज़िला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। सुबह-सुबह हुए इस हादसे ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया। इस साल यूपी में यह दूसरा बड़ा हादसा था।

सितंबर 2024 में हाथरस में हुआ भीषण हादसा

इस साल का तीसरा सबसे बड़ा हादसा यूपी के हाथरस में हुआ। सितंबर 2024 में उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सवारी से बड़े माल वाहक और रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हो गई थी। इस टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

आगरा हाथरस रोड पर हुए इस हादसे में मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल थे। मालवाहक वाहन में सवार होकर 35 लोग चालीसवें समारोह में शामिल होकर सेमरा (आगरा) लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मालवाहक वाहन के परखच्चे उड़ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+