WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग को लेकर सीएम सिटी गोरखपुर में खासा उत्साह, लोगों ने दी यह प्रतिक्रिया
Women's Premier League 2025 Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत शुक्रवार शाम हो रही है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर सीएम सिटी गोरखपुर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग आज के मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। लोगों ने अभी से मच मैच देखने की खास प्लानिंग की है।
तारामंडल के रहने वाले आशीष कुमार कहते हैं कि मै खुद की दुकान चलाता हूं। रोज दुकान 10 बजे के करीब बंद करता हूं। लेकिन आज मैच शुरू होने से पहले घर पहुंच जाऊंगा। सूरजकुंड के रहने वाले नीतीश कहते हैं कि आज महिलाओं का प्रीमियर लीग शुरू हो रहा है। मुझे मैच शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।

असुरन के रहने वाले मनोज जायसवाल कहते हैं कि आज मैने और मेरे मित्रो ने मैच देखने को लेकर खास तैयारी की है। हमारे कई मित्र मैच शुरू होने से पहले मेरे घर आ जाएंगे। सब साथ मिलकर मैच देखेंगे।
पादरी बाजार के रहने वाले सिद्धार्थ कहते हैं कि आज ऑफिस के काम जल्दी निपटा लूंगा, ताकि मैच आराम से देख सकूं।
महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सत्र में टूर्नामेंट में पहला मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की अगुवाई में आरसीबी ने पिछली बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। टीम का प्रयास लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनने का होगा।












Click it and Unblock the Notifications