Video Call पर मीठी-मीठी बातें करती थीं महिलाएं, कपड़े उतारते ही Record कर लेते थे पुरुष, जानें क्या है मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर जनपद में एक पति पत्नी समेत कुल नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग अनजान लोगों को वीडियो कॉल करके उन्हें अपने जाल में फंसाते थे और उनके साथ ठगी करते थे।

पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पकड़े गए सभी लोग शातिर हैं और वीडियो कॉल करने के बाद लोगों को जेल भेजने की धमकी देकर ठगी करते थे।

women-used-to-talk-sweetly-on-video-call-men-used-to-record-as-soon-as-they-took-off-their-clothes

यह है पूरा मामला
दरअसल, कानपुर जिले में एक शिकायत के आधार पर स्वाट और पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से छापेमारी कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है जो अश्लील वीडियो बनाकर और फिर वीडियो रिकॉर्ड कर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी कर रहे थे।

पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद गिरोह के लोगों द्वारा जो बात बताई गई उसे सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए। गिरोह के सदस्यों द्वारा बताया गया कि उनके साथ की महिला सदस्य फेसबुक पर अपना प्रोफाइल बनती थी जहां अनजान लोगों से दोस्ती करती थी।

उसके बाद मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान होता था। मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हो जाने के बाद महिला सामने वाले शख्स को वीडियो कॉल करती थी। वीडियो कॉल करने के बाद सामने वाले व्यक्ति से महिलाएं मीठी-मीठी बातें करती थीं।

बाद में उनके कपड़े उतारने के लिए कहा जाता था। जब सामने वाला व्यक्ति कपड़े उतार देता था। इस दौरान कॉल करने वाली महिला के समीप में खड़ा सदस्य इसका वीडियो बना लेता था। यहीं से शुरू होता था ठगी का खेल।

अधिकारी बनकर करते थे फोन
पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वीडियो रिकॉर्ड हो जाने के बाद गिरोह का कोई सदस्य सीबीआई या फिर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर उस शख्स को फोन करता था। फोन करने के बाद उसका वीडियो उसके मोबाइल पर भेज कर मुकदमा दर्ज होने की बात कह कर रुपए की डिमांड की जाती थी।

इसके अलावा गृह में कुछ ऐसे भी लोग थे जो अनजान नंबर को खोजने थे और उन नंबरों पर भी फोन करवाया जाता था। पूरा गिरोह सीधे-साधे और रिटायर्ड लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम देता था। इन लोगों द्वारा फर्जी आईडी के आधार पर बैंक में खाता भी खुलवाया गया था।

उस खाते में पैसा आने के बाद सभी लोग ऑनलाइन और एटीएम के माध्यम से रुपए निकाल लेते थे और आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने उनके पास से 14 मोबाइल, तीन बाइक, तीन एटीएम कार्ड, बैंक खातों में फ्रीज 34 हजार रुपये और 2840 रुपये बरामद किया।

मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश कर एक महिला समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गैंग के अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+