भतीजे से प्यार कर बैठी बुआ, बने शारीरिक संबंध और हो गई प्रेग्नेंट, अब हुआ ये हाल
बिजनौर। बुआ और भतीजे की बीच का रिश्ता मां-बेटे के रिश्ते जैसा होता है। लेकिन यूपी के बिजनौर में ये रिश्ता तार-तार हो गया। बुआ और भतीजे में अवैध संबंध था। बुआ प्रेग्नेंट हो गई तो वो भतीजे पर शादी का दबाव डालने लगी। लोकलाज के डर से भतीजे ने पहले तो उसे समझाने की कोशिश की लेकिन बुआ फिर भी अड़ी रही तो जहर देकर उसकी हत्या कर दी। उसने शव को जंगल में फेंक दिया। स्थानीय लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। विस्तार से जानिए पूरा मामला

4 माह की प्रेग्नेंट हो गई थी बुआ
जानकारी के मुताबिक बिजनौर के रेहड़ की रहने वाली अमिता कौर को रिश्ते में भतीजा लगने वाले कमलजीत से प्यार हो गया था। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। इस दौरान अमिता 4 महिने की प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद वो भतीजे पर शादी का दबाव बनाने लगी।

लोकलाज के चलते सुसाइड करने प्लान बनाया भतीजे ने
ऐसे में कमलजीत शादी से इंकार करते हुए कहने लगा कि ऐसा नही हो सकता क्योंकि रिश्ते में हम बुआ-भतीजे लगते हैं। इसके बाद दोनों ने सुसाइड करने का प्लान भी बना लिया। फिर लड़का बहला-फुसलाकर लड़की को घर से बाहर ले गया और जहर खरीद लिया। उसके बाद उसने लड़की से कहा कि तुम पहले खा लो, फिर मैं खा लूंगा। उसके बाद लड़के ने जहर खाने के बाद कपड़े से उसका मुंह बांध कर उसकी हत्या कर दी और जंगल में फेंक कर फरार हो गया।''

गिरफ्तारी के बाद कबूल कर लिया जुर्म
एसपी के अनुसार, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 3 दिन पहले लड़की के शव को जिम कार्बेट नेशनल पार्क के बॉर्डर के पास बरामद किया था। उसके बाद जांच-पड़ताल शुरु हुई और आरोपी को अरेस्ट कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और जेल भी भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications