होलिका दहन के बाद राख के ढेर में मिली महिला की जली हुई लाश
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात इलाके में जली होलिका की आग जब बुझ गई तो उसमें एक महिला की जली हुई लाश दिखी। बताया जा रहा है कि महिला के होलिका में जलने का पता किसी को नहीं चला। सुबह खेत जाते समय महिलाओं ने होलिका में महिला का जला हुआ शव देखा।

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के गुलौली गांव में होलिका दहन के बाद महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस की दी। महिला गुलौली गांव की ही थी। लोगों का कहना है कि होलिका जलने से पहले ही महिला उसमें छिप गई थी।

पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है। हो सकता है कि महिला की हत्या कर उसे जलाकर फेंका गया हो। एसपी ने फॉरेंसिक टीम से इसकी जांच कराई है और शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications