पैदा होने के बाद बगल में लेटा था बेटा, कुछ देर बाद देखा तो चौंक गई मां

रायबरेली। रायबरेली के महिला जिला चिकित्सालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला व उसके परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर बच्चा बदलने का आरोप लगा दिया। फिर क्या देखते ही देखते प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही हंगामा काटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच का भरोसा देकर किसी तरह मामले को शांत करवाया।

woman and her family alleges the replacement of her child

दरसअल, रायबरेली के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के पोरई गांव की रहने वाली प्रसूता रिंकी को शनिवार रात प्रसव पीड़ा के दौरान महिला जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उसकी रविवार को डिलीवरी हुई। प्रसूता व उसके परिजनों का आरोप है कि लड़का होने के कुछ ही देर बाद अस्पताल प्रशासन ने नवजात को बदलकर लड़की थमा दी। यही नहीं उनका आरोप है कि प्रसूता को लड़का हुआ था और उन्होंने नवजात को देखा भी था, पर कुछ देर बाद उन्हें लड़के की जगह बदलकर लड़की दे दी गई।

वहीं जब इस पूरे मामले में मौके पर मौजूद रही स्टॉफ नर्स से बात की गई तो उनका कहना है कि जो भी आरोप लगाए जा रहै हैं, वह गलत हैं। महिला को लड़की ही हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर अपनी कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+