Train में गर्भवती महिला को हुआ प्रसव पीड़ा, GRP महिला कांस्टेबल की सूझबूझ से हुई डिलीवरी, फिर हुआ कुछ ऐसा
पुणे दानापुर एक्सप्रेस में एक महिला ने बीती रात्रि में बच्चे को जन्म दिया। यात्रा के दौरान ही अचानक महिला को प्रसव पीड़ा होन के बाद महिला चीखने लगी। इस दौरान जीआरी की महिला कांस्टेबल की सूझबूझ से सफल प्रसव हुआ।
दरअसल, 20 साल की नजनी खातून नामक एक गर्भवती महिला पुणे दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दानापुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला ट्रेन से सतना के पास पहुंची थी। इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा महसूस हुई।

महिला प्रसव पीड़ा के चलते अचानक चीखने लगी। ऐसे में ट्रेन में मौजूद स्टाफ द्वारा कंट्रोल रुम को इसकी जानकारी देते हुए मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए अगले स्टेशन पर ट्रेन रोकने के लिए कहा गया।
बताया जा रहा है कि ट्रेन मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो गर्भवती महिला उठ पाने में असहज महसूस करने लगी। उसके बाद वहां मौजूद स्टाफ किसी तरफ महिला को प्लेटफार्म पर ले गए।
जहां महिला आरक्षी ने अन्य महिलाओं के सहयाेग से चादर का एक घेरा बनाया। उसके बाद वहीं पर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला की डिलवीरी होने की जानकारी होने के बाद स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस आनंद दूबे द्वारा एंबुलेंस काे सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस वहां पहुंची और महिला को लेकर मानिकपुर स्वास्थ्य केंद्र गई। मानिकपुर स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित पाए गए। महिला आरक्षी की सूझबूझ की तारिफ लोगों द्वारा की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications