यूपी: खेतों में लगी आग को बुझाने पहुंचे गांव वाले, जलता मिला महिला का शव

मथुरा। यूपी के मथुरा में एक महिला का जला हुआ शव मिलने ने खलबली मच गई। खेतों में रखी करब में लगी आग को बुझाने गए किसानों को आग में जलती एक अज्ञात महिला का शव मिला। बीती रात शव मिलने पर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई लेकिन इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

woman dead body found in field in mathura up

ये पूरा मामला मथुरा के गोवर्धन थाना इलाके के गांव मलसराय की है। बीते गुरुवार को खेलों में आग लगने की सूचना पर उसे बुझाने पहुंचे ग्रामीणों को एक अज्ञात महिला का शव जलता हुआ मिला । जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आग को बुझा कर महिला के अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

woman dead body found in field in mathura up

वहीं पुलिस ने अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त की भी काफी कोशिश की लेकिन अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना के बाद पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।

ये भी पढ़ें- टेंपो में महिलाओं के साथ बदमाशों ने की ऐसी हरकत, भीड़ ने जमीन पर घसीटकर की धुनाई, देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+