टेंपो में महिलाओं के साथ बदमाशों ने की ऐसी हरकत, भीड़ ने जमीन पर घसीटकर की धुनाई, देखें वीडियो

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में दो बदमाश को पीटने का मामला सामने आया है। महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग करने पर दो बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ गए। भीड़ ने दोनों को जमीन पर घसीट कर लात घुसों और पत्थरों से उनकी जमकर धुनाई की। पिटाई का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इन बदमाशों ने टेंपो में सवार महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की थी। इस बीच हैरान करने वाली बात यह रही, जब भीड़ का यह तांडव चल रहा था उस वक्त पुलिस के सिपाही मौजूद थे लेकिन भीड़ के आगे वो भी बेबस थे। जब उसमें से एक टप्पेबाज बेसुध हो गया तब जाकर भीड़ का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस उनको अपने साथ ले गई।

mob brutally beat person for chain snatching in kannauj

ये पूरा धटना कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बकरा गांव का है। जहां रहने वाली दो महिलाएं टेंपो में सवार होकर जा रही थीं। इसी दौरान दो यवक भी इसके साथ सवार हुए। इस बीच दोनों बदमाश ने बड़े ही शातिराना अंदाज से दोनों महिलाओं के जेवर पार कर लिए। जब महिलाओं को जेवर न होने का अहसास हुआ, तब महिलाओं ने टेंपो रुकवाकर चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां भीड़ इक्कठा हो गई और टेंपो में बैठे दोनों युवकों पर शक जाहिर करते हुए उनपर अपना आक्रोश दिखाया।

mob brutally beat person for chain snatching in kannauj

आक्रोशित लोगों ने दोनों बदमाशों को टेंपो के अंदर ही पीटना शुरू कर दिया और फिर कपड़े पकड़कर बाहर खींच लिया। उसके बाद भीड़ का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने दोनों की तब तक धुनाई की जब तक वो बेसुध न हो गए। जब दोनों लुटेरे बिलकुल मरणासन्न हो गए तब लोगों ने उनको छोड़ा। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से लोगों को समझाकर बुझाकर दोनों टप्पेबाजों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- विश्व हिंदू परिषद का बड़ा ऐलान, 'ये अंतिम धर्मसभा होगी, अब सीधे होगा राम मंदिर निर्माण'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+