बुलंदशहर: महिला से तीन दिन तक होता रहा गैंगरेप, दरिंदों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर किया था अगवा

मायके जाने के लिए महिला अपने घर से निकली थी तभी गांव के तीन शख्स उसका पीछा करते आए और उसे रास्ते में ही रोक लिया, महिला भी उन्हें गांव के लोग समझ रुक गई लेकिन दरिंदों का इरादा तो कुछ और ही था।

बुलंदशहर। विवाहिता के साथ गैंगरेप का एक मामला सामने आया हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर पहले उसे बेहोश कर दिया और फिर एक कमरे में लेजाकर उसके साथ तीन दिन तक गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की मार-पिटाई भी की। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।

बुलंदशहर: महिला से तीन दिन तक होता रहा गैंगरेप, दरिंदों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर किया था अगवा

मामला बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 7 अप्रैल को अपने मायके जाने के लिए महिला अपने घर से निकली थी। पीड़ित महिला ने बताया कि गांव के ही तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। पीड़िता ने बताया कि प्रेमपाल नाम का शख्स बेहोशी की हालत में घर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी प्रेमपाल, चमत्कार और पुष्पेंद्र ने उसके साथ तीन दिनों तक बारी-बारी गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मार पिटाई भी की।

पीड़ित महिला ने बताया कि सोमवार की शाम वो किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल भागी और घर पहुंचकर पूरी बात अपने परिजनों को बताई। पीड़िता ने अपने पति के साथ डिबाई थाने में आरोपियों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। डिबाई थानाध्यक्ष तपेश्वर सागर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+