VIDEO: छेड़छाड़ करने वाले मनचले को महिला ने गिरा-गिरा कर पीटा, जड़े तमाचे
महिला अपने परिवार के साथ किसी काम से कलेक्ट्रेट आई थी। इसी दौरान एक युवक महिला से छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद महिला ने जमकर युवक की पिटाई की।
Uttar Pradesh
oi-Dharmender
By Dharmender Kumar
बागपत। यूपी के बागपत में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक महिला ने एक मनचले को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। महिला का आरोप था कि युवक उससे छेड़छाड़ कर रहा था। महिला ने बीच सड़क उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद महिला युवक को पीटते हुए पुलिस थाने ले गई और उसे पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक महिला अपने परिवार के साथ किसी काम से कलेक्ट्रेट आई थी। इसी दौरान एक युवक महिला से छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद महिला ने जमकर युवक की पिटाई की। महिला उस मनचले को पीटते हुए ही पुलिस के पास लेकर गई। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।