मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले के लिए मां बनी दुर्गा, आरोपी की लात-घूसों से की पिटाई
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक मां का इंसाफ देखने को मिला है। यहां तीन दिन से गुस्से का उबाल लिए घूम रही एक मां ने मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को ढूंढ़ कर उसकी बीच सड़क पर जमकर धुनाई कर दी। अपनी बेटी के साथ हुए दुराचार को लेकर मां के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मां के हाथ में जो भी आया उसने उसी से बीच सड़क पर युवक को पीट दिया।

आरोपी युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन महिला ने लात-घूसों से उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई। बता दें कि वहां खड़े किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सौरिख थाने में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि दो दिन पहले घर पर अकेली बालिका से एक युवक ने अश्लील हरकतें कर दीं। बालिका के चिल्लाने पर युवक जान माल की धमकी देता हुआ भाग गया था। जानकारी मिलने पर वह वापस आई। तब तक युवक गांव से भाग चुका था।
बुधवार को गांव के बाहर युवक के होने की उसे जानकारी मिली। वह उसे ढूंढने पहुंची तो युवक मिल गया। महिला ने युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। इस बीच लोगों की भीड़ जुट गई। युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: CCTV में कैद हो गया दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट का वीडियो












Click it and Unblock the Notifications