उत्तर प्रदेश के सीतापुर में महिला से गैंगरेप के आरोप में चार पर FIR
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में महिला से कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला सीतापुर के बीबीपुर गांव का है। महिला ने चार लोगों पर उसके साथ बलात्कार किए जाने की शिकायत पुलिस से की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। उन्नाव में भाजपा विधायक पर रेप के मामले को लेकर पहले से ही भाजपा सरकार सवालों के घेरे में हैं। इस मामले में पीड़िता सीएम आवास पर खुदकुशी की भी कोशिश कर चुकी है। विपक्षी पार्टियां लगातार महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार पर सवाल उठा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications