बीवी ने बहन की शादी देवर से कराने का किया विरोध, पति ने जिंदा जलाया

बहराइच। यूपी के बहराइच में ससुरालियों ने महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया। गम्भीर हालत में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

woman accused of burning the in-laws on burning alive in Bahraich

घटना बहराइच थाना क्षेत्र के चांदपुरा की है। पीड़िता ममता ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसके देवर से उसकी बहन की शादी करना चाहते थे। लेकिन देवर की उम्र ज्यादा होने के कारण उसने इस बात का विरोध किया। विरोध करने पर ममता के पति संतोष कुमार और ससुरालजनों ने उसकी लात घूसों से पिटाई की। पीड़ित महिला ने बताया कि पति संतोष, देवर राकेश, सास वनदेवी उत्पीड़न करते थे। विरोध करने पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया।

मां को जलता देखकर दो बेटियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे गए। पड़ोसियों ने गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+