Karva Chauth: सजना है मुझे सजना के लिए, पार्लर में बीवियों की भीड़

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर शहर और जिलेभर में करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। महिलाएं अपने पति की दीघार्यु के लिए जहां व्रत करने के साथ ही पूजा पाठ कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर जमकर सज-संवर रही हैं। हाल यह है कि ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की भीड़ के चलते पैर रखने तक की जगह नहीं है। शहर का ऐसा कोई ब्यूटी पार्लर नहीं है, जहां पर महिलाओं की सजने और संवरने के लिए जगह बची हो।

पहले करवा चौथ का क्रेज

पहले करवा चौथ का क्रेज

यूं तो करवा चौथ का पर्व पति की लंबी उम्र की कामना के साथ किया जाता है। महिलाएं इस दिन सुबह से ही अपने पति के लिए उपवास करती हैं, लेकिन इससे इतर महिलाओं में सजने और संवरने के लिए होड़ मची है। सबसे ज्यादा भीड़ उन महिलाओं की दिखाई दे रही है, जिनका यह पहला करवा चौथ है।

ब्यूटी पार्लर में तिल रखने की जगह नहीं!

ब्यूटी पार्लर में तिल रखने की जगह नहीं!

शादी के बाद पहले करवा चौथ को लेकर उनमें खासा क्रेज दिखाई दे रहा है और सजने और संवरने के लिए कोई भी कमी बाकी नहीं छोड़ना चाह रही है। जिन महिलाओं का यह दूसरा करवा चौथ है, वह भी सजने संवरने में पीछे नहीं दिखाई दे रही है। इसी के तहत ब्यूटी पार्लर में सुबह से ही महिलाओं की खासी भीड़ नजर आ रही है।

साज श्रृंगार के लिए अतिरिक्त व्यवस्था

साज श्रृंगार के लिए अतिरिक्त व्यवस्था

शहर के कोर्ट रोड, गिल कालोनी, चंद्र नगर और अन्य पॉश कॉलोनियों में स्थित तमाम ब्यूटी पार्लर में संचालिकाओं को महिलाओं का साज श्रृंगार करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी है। ब्यूटी पार्लर संचालक रजनी वालिया बताती है कि दुल्हन की तरह से सजने और श्रृंगार करने के लिए उनके यहां एक महीना पहले ही बुकिंग हो गई थी। आज सुबह से ही उनके यहां नई नवेली दुल्हन की तरह सजने के लिए लंबी लाइन लगी है।

हजारों रुपए के पैकेज

हजारों रुपए के पैकेज

अन्य ब्यूटी पार्लर पर यह हाल है कि महिलाओं को अपने पति को लुभाने के लिए श्रृंगार के लिए दो-दो घंटे की प्रतिक्षा करनी पड़ रही है। जब वह ब्यूटी पार्लर से बाहर निकल रही हैं तो ऐसा लग रहा है जैसे लाल साड़ी और लहंगा पहने आसमान से परी उतर आई हो। रविवार की सुबह से ही महिलाओ का ब्यूटी पार्लर में पहुंचना शुरू हो गया। ब्यूटी पार्लर संचालकों ने इस पर्व को भुनाने के लिए विशेष पैकेज भी ऑफर किए है। 1500 से लेकर 15000 रुपये तक के पैकेज हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+