क्या प्रियंका गांधी होंगी UP की मुख्यमंत्री उम्मीदवार? जानिए क्या कहा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने
क्या प्रियंका गांधी होंगी UP की मुख्यमंत्री उम्मीदवार? जानिए क्या कहा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने
लखनऊ, 19 सितंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है, जिसमें अब छह महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस ली और वो जोर-शोर तैयारियों में जुट गई है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शनिवार 18 सितंबर को प्रयागराज पहुंचे। यहां सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में यूपी के अंदर विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'प्रियंका गांधी वाड्रा खुद इस मुद्दे पर फैसला करेंगी कि वह पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होंगी या नहीं।' इतना ही नहीं, सलमान खुर्शीद ने कहा, 'हमारे पास पहले से ही एक पार्टी अध्यक्ष है इसलिए हमें किसी अन्य पार्टी अध्यक्ष की आवश्यकता नहीं है और हम संतुष्ट हैं। ऐसा लगता है कि बाहर के लोग (कांग्रेस) संतुष्ट नहीं हैं।' खुर्शीद ने कहा कि जनता बीजेपी की चालों को समझ गई है और आने वाले 2022 के चुनाव में इसका जवाब देगी।
Recommended Video
बता दें, चुनावी घोषणापत्र को तैयार करने के लिए सिलसिले में लोगों से बात करने के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद प्रयागराज आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या भाजपा है। भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है। कथनी और करनी में बड़ा अंतर हैं। उनका लक्ष्य लोगों को इस तरह बांटकर रखना है कि कोई कभी उनकी सियासत के आगे न बढ़ सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका चुनावी घोषणापत्र जनता की आवाज होगी। वह चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए ही जनता के बीच आए हैं।
प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर लगा विराम
हाल ही में यूपी की राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा सामने आईं थी कि कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी के अमेठी और रायबरेली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगाए जाने लगी थी। लेकिन कांग्रेस के टॉप सोर्सेज के मुताबिक, यह खबर 'बकवास' है। सोर्सेज ने बताया, 'प्रियंका गांधी कहीं से चुनाव नहीं लड़ने वालीं।












Click it and Unblock the Notifications