UP:पूरे प्रदेश में वाईफाई कनेक्ट तकनीक से लगेंगे मीटर,फोर जी डुअल सिम से होंगे लैस,इस जिले में शुरु हुई कवायद
WiFi Smart Meter in Kanpur Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जल्द ही वाईफाई और फोर जी डुअल सिम वाले स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। इसके लिए कवायद भी शुरु की जा चुकी है। इस मीटर के कई फायदे हैं । आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि यह कैसे काम करेगा और उभोक्ताओं को कैसे राहत मिलेगी ?
यह है खासियत
इस वाईफाई कनेक्ट तकनीक से लगने वाले मीटर की कई खासियत है। इसमें नेटवर्क की समस्या के बावजूद बिल का भुगतान किया जा सकेगा। इसके साथ ही बिजली चोरी को भी रोका जा सकेगा।
इसमें फोरजी नेटवर्क के दो सिम होंगे। अगर आप इंटरनेट की समस्या की वजह से मोबाइल से बिल नहीं जमा कर पा रहे हैं, तो मीटर में लगे वाईफाई के बटन को क्लिक करके मोबाइल से कनेक्ट करके रिचार्ज कर पाएंगे। बैलेंस खत्म होने पर रिचार्ज न होने की समस्या को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है।

खत्म होगी यह समस्या
इस मीटर के लगने के बाद से कई समस्याएं खत्म हो जाएंगी। ऐसा अक्सर होता है कि अलर्ट मैसेज न मिलन पर सर्वर को डाटा भेजने में देरी से कनेक्शन कट जाता है। इसके लगने के बाद ऐसा नहीं होगा ।इस मीटर के लगने के बाद से बिजली चोरी की समस्या खत्म होगी । इन मीटरों में किसी माध्यम से बिजली चोरी का प्रयास करता है तो उसकी रिपोर्ट अपने आप की वेबसाइट और एप पर पहुंच जाएगी।
इस जगह सबसे पहले लग रहा मीटर
यह मीटर सबसे पहले कानपुर में लगाया जा रहा है। कानपुर में 24 हजार नई तकनीक के स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
सिविल लाइंस और माल रोड में इन मीटरों को लगाने का काम शुरू किया गया है।
पंकज कुमार, एक्सईएन, स्मार्ट मीटरिंग, केस्को ने बाताया कि कानपुर में नई तकनीक के 24 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं और मिलने लगेंगी केस्को शहर भर में करीब साढ़े सात लाख उपभोक्ताओं के परिसरों में पोस्टपेड मीटरों की जगह पर इन स्मार्ट मीटरों को लगाएगा।












Click it and Unblock the Notifications