लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर पति-पत्नी और सास की दर्दनाक मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार दो महिला समेत एक युवक की मौत हो गयी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Wife husband and in law died in accident on Lucknow Delhi National Highway

नेशनल हाईवे पर तीन लोगो की मौत होने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक सीज कर लिया गया है।

Wife husband and in law died in accident on Lucknow Delhi National Highway

मिली जानकारी के मुताबिक, चकेरी थाना क्षेत्र के रामदेवी नेशनल हाइवे पर श्यामनगर के रहने वाले मिश्रीलाल अपनी पत्नी नीलम और सास के साथ स्कूटी से जा रहे थे। पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे तीनो सड़क पर गिर पड़े। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और तीनों को रौंदते हुए भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Wife husband and in law died in accident on Lucknow Delhi National Highway

पुलिस ने बताया है कि ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ड्राइवर कह रहा है कि वह देख नहीं पाया कि कैसे तीनों ट्रक के नीचे आ गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ट्रक सीज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+