पति बोला अपने मायके से लेकर आओ बिजली का बिल, मना करने पर की लोहे के तारों से पिटाई

शामली। जिले के कांधला में एक दहेज लोभी पति ने बिजली का बकाया बिल भुगतान के लिए 50 हजार रूपए ना लाने पर अपनी पत्नी को बिजली के तारों से पीट कर घर से निकला दिया। विवाहिता का आरोप है कि पति हर रोज पैसे की मांग कर उसे पीटता है। इस बार उसने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। रुपए ना मिलने पर उसने बिजली के तारों से उसकी पिटाई की। पीड़िता ने परिजनो के साथ कांधला थाने पर तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद मामले की तफतीश शुरू कर दी है।

दहेज के सलमा से करते थे मारपीट

दहेज के सलमा से करते थे मारपीट

गांव इससोपुरटील निवासी मेंहरदीन ने अपनी पुत्री सलमा की शादी 5 वर्ष पूर्व प्रवेज के साथ अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज देकर की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करते आ रहे थे। लड़की वालों ने कई बार पैसे भी दिए। लेकिन ससुराल वालो का लालच बढ़ता ही जा रहा था। इसके लिए वह आए दिन मारपीट भी करते रहते। सलमा का आरोप है कि दो दिन पहले उसके पति प्रवेज ने उसे बिजली का बिल जमा करने के लिए अपने घर से 50 हजार रूपए लाने के लिए कहा।

बिजली के तार की पिटाई

बिजली के तार की पिटाई

सलमा के मना करने पर उसने बिजली की तार से मारपीट की गई। इस पिटाई की खबर पूरे मोहल्ले में पहुंच गई। घर के आसपास के लोगों ने सलमा के मायके में यह खबर दी। परिजन पुलिस के साथ बेटी की ससुराल पहुंचकर उसे अपने घर ले आए। इसके बाद उस युवती ने कांधला थाने पर तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद मामले की तफतीश शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा हम जल्द करेंगे कार्रवाई

पुलिस ने कहा हम जल्द करेंगे कार्रवाई

सलमा के पिता मेहरदीन ने बताया कि दामाद मेरी बेटी से 50 हजार रूपए बिजली का बिल जमा करने के लिए लाने की मांग रहा था। इसके मना करने पर तीन दिन से इसके साथ बिजली के तार से मारपीट की गई। इसके साथ ही फांसी लगाकर मारने की कोशिश की गई है। हमें इस बात का पता चला तो पुलिस को साथ लेकर वहां पहुंचे और उसे लेकर आये। अब तहरीर देकर कार्रवाई चहाते है।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

एएसपी शामली श्लोक कुमार ने बताया कि थाना कांधला में एक महिला ने तहरीर दी है कि उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है। तहरीर के आधार पर थाना कांधला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+