कांग्रेस नेता की पत्नी ने पूर्व सांसद के घर जाकर उतारे मंगलसूत्र, कहा टिकट दीजिए

अलीगढ़। कांग्रेस से मेयर के टिकट के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे मनोज सक्सेना को टिकट न मिलने से परिवार के लोग हैरान है। उनकी पत्नी व मां पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह के आवास पहुंच गईं। उन्होंने पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए मंगलसूत्र व जेवर उतारकर जिलाध्यक्ष के सामने रख दिया और यहां तक कह दिया कि पार्टी को पैसा ही चाहिए तो इन्हें ले लीजिए लेकिन एक कार्यकर्ता को दुखी मत कीजिए। उन्होंने टिकट की मांग की।

Wife of Congress leader Manoj Sexana went to former MP after not getting ticket in Aligarh

मनोज सक्सेना काफी दिनों से पार्टी में संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने पर्यवेक्षकों के सामने यह एलान भी किया था कि किसी बाहरी को टिकट न दिया जाए। मनोज को टिकट दिलाने के लिए पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा समेत कई और नेताओं ने संस्तुति भी की थी। शनिवार को चौ. बिजेंद्र सिंह की इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर से बात भी हुई थी। कहा था हार-जीत तो अलग बात है लेकिन मनोज चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेंगे।

Wife of Congress leader Manoj Sexana went to former MP after not getting ticket in Aligarh

टिकट की घोषणा के बाद सबसे पहले मनोज सक्सेना ही चौ. बिजेंद्र सिंह के पास पहुंचे और दुख जताया। देर रात मनोज की मां शकुंतला सक्सेना और पत्नी निशि सक्सेना पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह के किशोर नगर स्थित आवास पर पहुंचीं। उन्होंने पूर्व सांसद से कहा कि पार्टी ने एक बिल्डर को उतारा है। अगर पार्टी को पैसे ही चाहिए तो हमारा मंगल सूत्र, जेवर व मकान भी ले लीजिए, लेकिन टिकट तो दिला दीजिए।

चौ. बिजेंद्र ने बताया कि मैंने उन्हें समझाया कि मेरी तरफ से कोई कमी नहीं रही है। पार्टी का फैसला है। कांग्रेस ने मेयर पद पर बिल्डर मधुकर शर्मा को मेयर का प्रत्याशी बनाया है। मधुकर शर्मा राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के करीबी माने जाते हैं। पार्टी के फैसले से दावेदार असमंजस में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+