'सिर पर टोपी, हाथ में डंडा... खाकी वर्दी में दिखे काल भैरव', क्यों पहनाई गई काशी के कोतवाल को पुलिस की वर्दी

'सिर पर टोपी, हाथ में डंडा... खाकी वर्दी में दिखे काल भैरव', क्यों पहनाई गई काशी के कोतवाल को पुलिस की वर्दी

वाराणसी, 10 जनवरी: वाराणसी में पहली बार प्रसिद्ध 'बाबा काल भैरव' को पुलिस की वर्दी पहनाई गई है। जी हां, काशी के कोतवाल बाबा 'काल भैरव' की खाकी की वर्दी में तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का भगवान शिव के रौद्र रूप में पूजा होती है, लेकिन उनका ये नया अवतार हर किसी के मन को भा गया है। काल भैरव देवता के सिर पर एक पुलिस टोपी, छाती पर एक बिल्ला, बाएं हाथ में एक चांदी का डंडा और दाहिने हाथ में एक रजिस्टर रखा गया है। इतना सबकुछ पहनाने के बाद भगवान के नए रूप को पूरा किया गया है।

पुलिस वाले बने काल भैरव तो मंदिर में उमड़ी भीड़!

पुलिस वाले बने काल भैरव तो मंदिर में उमड़ी भीड़!

काल भैरव के नए 'रूप' की खबर फैलते ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई काल भैरव को पुलिस की वर्दी में देखना चाहता है। काल भैरव के दर्शन करने वाले भक्तों ने कहा, अगर बाबा रजिस्टर और कलम के साथ बैठे हैं, तो किसी की शिकायत अनसुनी नहीं होगी।" कई भक्तों ने यह भी कहा कि काल भैरव कोरोना वायरस महामारी संकट का भी ध्यान रखेंगे।

क्यों पहनाई गई काल भैरव को खाकी वर्दी

क्यों पहनाई गई काल भैरव को खाकी वर्दी

बाबा काल भैरव मंदिर के महंत अनिल दुबे ने कहा कि पहली बार भगवान को पुलिस की वर्दी दी गई है। बाबा काल भैरव मंदिर के महंत अनिल दुबे ने कहा कि देशवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए विशेष पूजा की गई थी, इसी दौरान काल भैरव को पुलिस की वर्दी पहनाई गई थी। जैसे पुलिस हमारी रक्षा करती है, काल भैरव भी ठीक उसी तरह हमारी रक्षा करेंगे। बाबा से सभी पर दया करने का अनुरोध किया गया है। प्रदेश और देश में सुख-समृद्धि हो बाबा से यही मांग की गई है।

'काल भैरव ने खाकी वर्दी पहन ली है, अब होगी सख्ती'

'काल भैरव ने खाकी वर्दी पहन ली है, अब होगी सख्ती'

भक्तों का मानना ​​है कि काल भैरव पुलिस के रूप में अपने अवतार में उन सभी को दंडित करेंगे जो कुछ भी गलत करते हैं। एक भक्त प्रेमकांत तिवारी ने कहा, "बाबा काल भैरव काशी के कोतवाल हैं और अब जब उन्होंने वर्दी भी पहन ली है तो वह गलत काम करने वालों से सख्ती से निपटेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+