राजा भैया के पिता को किया गया हाउस अरेस्ट, आखिर मुहर्रम पर क्या करने वाले थे ऐसा कि, घबरा गई पुलिस
Raja Uday Pratap Singh (UP MLA Raja Bhaiya): जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को शहर में शांतिपूर्ण मुहर्रम सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है। इन्हे 3 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट किया गया है।
पुलिस ने उदय प्रताप सिंह को हाउस अरेस्ट की जानकारी सोमवार (15 जुलाई) को दी है। उदय प्रताप सिंह, जिन्हें आमतौर पर 'राजा साहब' कहा जाता है, पूर्व में भदरी रियासत के राजा थे। उनके बेटे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भैया' प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से 7 बार विधायक रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- 'ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे, अब ये मनमानापन नहीं चलता', CM योगी ने कार्यकर्ताओं को दिया पावर मंत्रा
राजा उदय प्रताप सिंह को क्यों किया गया हाउस अरेस्ट?
राजा उदय प्रताप सिंह के साथ-साथ करीब एक दर्जन समर्थकों को भी नजरबंद कर दिया गया है। ये सभी लोग 17 जुलाई की रात 9 बजे तक यानी 68 घंटे तक घर में नजरबंद रहेंगे।
कुंडा के सर्किल ऑफिसर (सीओ) अजीत सिंह ने बताया कि उदय प्रताप और उनके समर्थक शेखपुर आशिक इलाके में मुहर्रम जुलूस (ताजिया) मार्ग पर सालों पहले मरे एक बंदर की बरसी पर भंडारा (सामुदायिक भोज) आयोजित करने की कोशिश कर रहे हैं।
सीओ अजीत सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन और उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) भरत राम के आदेश पर उदय प्रताप के आवास 'भदरी कोठी' के मुख्य द्वार पर नोटिस लगा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि नजरबंद किए गए सभी लोगों के घरों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और उन्हें उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें- कौन हैं कमाल फारूकी, जिन्होंने CM योगी को दी चुनौती, कहा- 'अगर मुहर्रम बंद होगा तो रामलीला भी नहीं होगी'
राजा उदय प्रताप सिंह ने इस पूरे मामले पर क्या कहा?
राजा उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि, ''प्रशासन ने हिंदुओ का बहुत सालो से चलता आ रहा भंडारा शेखपुर में नई प्रथा बताकर बंद करा दिया है। किंतु मझिलगांव में सड़क के आर पार मुसलमानों के नये सिरे से गेट लगाने पर रोक नहीं लगा रहे हैं। उसके नीचे से हिंदुओं को भी जाना पड़ता हैं ।''
राजा उदय प्रताप सिंह ने आगे कहा, ''इसका समाधान प्रशासन ने निकाल लिया है जो मुसलामानों का विरोध करे उसको अरेस्ट कर लो जैसे कि हमको सुबह से किए हुए हैं।''












Click it and Unblock the Notifications