Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे, अब ये मनमानापन नहीं चलता', CM योगी ने कार्यकर्ताओं को दिया पावर मंत्रा

CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यसमिति की बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि, ''भाजपा के किसी भी कार्यकर्ताओं को, किसी भी स्थिति में बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं है।''

लोकसभा चुनाव के बाद लखनऊ में बीजेपी की ये पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन रविवार 14 जुलाई को लखनऊ में किया गया था। यहां संबोधित करते हुए सीएम योगी ने भी कहा कि, याद कीजिए कैसे पहले मुहर्रम के समय में सड़कें खाली कराया जाता था, लेकिन अब यहां सबकुछ सिस्टम के साथ होता है।

CM Yogi Adityanath News

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस के 13 राज्यों में एक भी सांसद नहीं, ये परजीवी पार्टी है', जेपी नड्डा ने इं​डी अलायंस को दिखाया आईना

CM योगी बोले- 'ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,

"याद कीजिए मुहर्रम के समय में सड़कें खाली हो जाया करती थीं। आज मुहर्रम आयोजित हो रहा है इसका पता भी नहीं लग रहा। ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे, पिपल के पेड़ काटे जाते थे, सड़कों के तार हटाए जाते थे। आज कहा जाता है किसी गरीब की झोपड़ी नहीं हटेगी... आज कहा जाता है सरकार नियम बनाएगी, त्योहार मनाने हैं तो नियमों के अंतर्गत मनाओ नहीं तो घर बैठ जाओ। ये मनमानापन नहीं चल सकता है। विधि का शासन और सुशासन कैसा होना चाहिए, ये भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने देश के अंदर करके दिखाया है।''

ये भी पढ़ें- UP News: डिफेंस कॉरिडोर में वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप कर रही योगी सरकार

CM योगी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "समाजवादी पार्टी की सरकार के समय कन्नौज के मेडिकल कॉलेज की चर्चा हुई। कन्नौज के मोडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर था। समाजवादी पार्टी के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने नाम बदल दिया। इन्होंने धर्म के आधार पर SC-ST को मिलने वाले आरक्षण पर सेंध लगाने का भी काम किया था। 2016 में SC जाति की स्कॉलरशिप को समाजवाजदी पार्टी की सरकार ने रोकने का काम किया था।"

CM योगी ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया पावर मंत्रा

सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यकर्ताओं पावर मंत्रा देते हुए कहा, ''कई बार जहां हम अति आत्मविश्वास में रहते हैं तो चोट लग जाती है। जिसकी वजह से विपक्ष उछलकूद कर रहा है। हमनें 500 सालों का इंतजार खत्म किया है। राम मंदिर बनवाने का सपना साकार किया है। आप सभी भाजपा कार्यकर्ता निराश ना हो और बैकफुट में आने की जरूरत नहीं है।''

CM योगी बोले- यूपी में 10 सीटों के उपचुनाव में हम जीतेंगे

सीएम योगी ने कहा, ''यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा सभी 10 सीटों पर जीतेगी। लेकिन इसके लिए हर कार्यकर्ताओं को अब जुट जाना चाहिए, इसे अभियान मानकर लग जाइए। हमें अपने जीत का सिलसिला बरकरार रखना है। इसे आगे बढ़ाना है।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+