कौन थे BJP नेता प्रमोद यादव, जौनपुर में गोली मारकर हुई हत्या, बाहुबली धनंजय की पत्नी के खिलाफ लड़ा था चुनाव
who was BJP Pramod Yadav Shot Dead: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रमोद यादव पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाई थी। अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। उनकी उम्र 55 वर्ष थी।
प्रमोद यादव जौनपुर में भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। मौजूदा समय में भाजपा संगठन के जिला महामंत्री भी थे। हमलावरों ने उन्हें तीन गोलियां मारी और बाइक छोड़कर भाग गए। प्रमोद यादव दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे।

भाजपा ने प्रमोद यादव को 2012 के विधानसभा चुनाव में मल्हनी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। ये बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके थे। हालांकि इस चुनाव में वो हार गए थे।
दूसरे नंबर पर इस चुनाव में धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह रही थीं। अपनी पहली पत्नी मीनू की मौत के बाद 29 जून 2009 को धनंजय सिंह ने डॉक्टर जागृति सिंह से दूसरी शादी की थी।
Pramod Yadav Death: कैसे हुई जौनपुर में BJP नेता प्रमोद यादव की हत्या?
रिपोर्ट के मुताबिक BJP नेता प्रमोद यादव पर गोली जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ पर चलाई गई है। यहां अज्ञात बदमाश बाइक से आए और प्रमोद यादव पर लगातार तीन गोलियां चलाई और बाइक छोड़कर भाग गए।
आनन-फानन में उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी के खिलाफ आरोप तय नहीं किए गए हैं।
ये हत्या ऐसे समय में की गई है, जब पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी मामले में कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications