Asad Ahmed: कौन था वॉन्टेड असद अहमद, जिसे यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में किया ढेर
Asad Ahmed Encounter: अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद अहमद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है।

Who was Asad Ahmed: माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असद अहमद का एनकाउंटर कर दिया गया है। इसके साथ ही शूटर मोहम्मद गुलाम भी मारा गया। झांसी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में इस एनकाउंटर को अंजाम दिया गया है। आइए जानते हैं कौन है असद अहमद जो यूपी पुलिस की वांटेड लिस्ट में चल रहा था?
बता दें कि असद अहमद (Asad Ahmed) माफिया से राजनेता बना अतीक अहमद का बेटा था। लेकिन, 24 फरवरी को प्रयागराज की एक व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े उमेश पाल की हत्या करने वाले आधा दर्जन शूटरों का नेतृत्व करने के बाद अब वह उत्तर प्रदेश का 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में शामिल हो गया था। उसके ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया था।
पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में थी जबकि दो अन्य शूटर पहले ही मुठभेड़ों में मारे गए हैं। असद (Asad Ahmed) गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का तीसरा बेटा है और कहा जाता है कि पिछले अगस्त में अतीक के खूंखार गिरोह की बागडोर अपने दो बड़े भाइयों के अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद संभाली थी। हालांकि असद के खिलाफ इससे पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।
असद अहमद (Asad Ahmed) लखनऊ से काम करता था, जहां से उसने एक टॉप स्कूल से 12वीं कक्षा पास की थी, लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए विदेश नहीं जा सका क्योंकि उसके परिवार के आपराधिक इतिहास के कारण उसका पासपोर्ट क्लियर नहीं हुआ था। उमेश पाल के सीसीटीवी फुटेज में कैद होने तक वह पुलिस के राडार पर नहीं था। नहीं लेकिन जैसे ही उसने उमेश पाल की हत्या की उसके बाद से पुलिस की रडार चढ़ गया।












Click it and Unblock the Notifications