'मुंह में pee कर दूंगी' कहने वाली UP की महिला दरोगा कौन है? अब बोली-'सुसाइड कर लूंगी,नौकरी भी जा सकती है'
UP Police Inspector Ratna Rathi Viral: उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला दरोगा इन दिनों सोशल मीडिया चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वजह है एक वायरल वीडियो, जिसमें वह बीच सड़क गाली-गलौज और धमकी देती नजर आ रही हैं। वीडियो में इस्तेमाल किए गए शब्दों ने न सिर्फ पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े किए, बल्कि खुद महिला दरोगा की जिंदगी भी उथल-पुथल हो गई है। सोशल मीडिया ट्रायल के बीच अब वही दरोगा कह रही हैं कि वह भारी मानसिक दबाव में हैं और सुसाइड तक के ख्याल आ रहे हैं।
यह मामला 28 दिसंबर की शाम का है। जगह थी मेरठ का व्यस्त आबूलेन मार्केट। शाम करीब 7 बजे ट्रैफिक जाम में एक कार फंस गई। इसी कार में उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला दरोगा रत्ना राठी सवार थीं। जाम में आगे कार लगाने को लेकर उनका एक दंपती से विवाद हो गया। आरोप है कि रत्ना राठी कार से उतरकर दूसरी गाड़ी तक पहुंचीं और खुद को दरोगा बताते हुए धमकाने लगीं। वीडियो में वह कहती सुनाई दीं कि ''गाड़ी नहीं हटाई तो बेल्ट से पीटेंगी और मुंह में यूरि( pee) न कर दूंगी।''

VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल
घटना के अगले दिन 29 दिसंबर को यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। कुछ ही घंटों में वीडियो वायरल हो गया। सड़क पर हुए इस हंगामे के दौरान वहां भीड़ भी जुट गई थी। वीडियो में यह भी दिखता है कि महिला दरोगारत्ना ने युवक के साथ हाथापाई की और उसकी पत्नी से भी अभद्र भाषा में बात की। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई।
कौन हैं महिला दरोगा रत्ना राठी (who is Ratna Rathi)
रत्ना राठी उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) के पद पर तैनात हैं। उनकी वर्तमान पोस्टिंग अलीगढ़ जिले के महुआखेड़ा थाने में है। वह मूल रूप से मेरठ की रहने वाली हैं। वीडियो सामने आने के बाद अलीगढ़ के SSP नीरज सिंह जादौन ने मामले की जांच कराई और रचना राठी को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई।
सुसाइड की बात क्यों कर रहीं रत्ना राठी
दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में रत्ना राठी ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद उनकी जिंदगी नरक बन गई है। उन्होंने बताया कि देशभर से फोन कॉल आ रहे हैं और उन्हें गालियां दी जा रही हैं। उनकी छवि को बुरी तरह खराब कर दिया गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि नौकरी जाने का डर सता रहा है और मानसिक दबाव इतना बढ़ गया है कि सुसाइड जैसे ख्याल आने लगे हैं।
रत्ना राठी ने कहा, ''इतना प्रेशर बन रहा है कि ऐसा लग रहा है, मैं सुसाइड कर लूं। डिपार्टमेंट में मेरा काम बहुत अच्छा है। लेकिन मेरी अब इमेज खराब की जा रही है।''
नशे के आरोपों पर दी रत्ना राठी सफाई
रत्ना राठी ने साफ कहा कि वह शराब नहीं पीतीं। उन्होंने बताया कि उस वक्त उनकी 75 साल की दादी और मां उनके साथ थीं और वह उन्हें डॉक्टर के पास लेकर जा रही थीं। ऐसे में नशे में होने का सवाल ही नहीं उठता। उनका दावा है कि दूसरी कार में बैठी महिला पहले गालियां दे रही थी और यहां तक कि उनकी मां को भी अपशब्द कहे गए, जिससे वह गुस्से में आ गईं।
इमेज खराब करने का आरोप
महिला दरोगा का कहना है कि सोशल मीडिया पर अधूरी और एकतरफा तस्वीर पेश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वीडियो में दिख रहा है कि युवक ने उनके सीने पर हाथ मारा, लेकिन इस पहलू को कोई नहीं देख रहा। उन्होंने थाने में शिकायत इसलिए नहीं की, क्योंकि वह इस मामले को और बड़ा नहीं बनाना चाहती थीं।
रत्ना राठी के खिलाफ हो रहे जांच में क्या-क्या आया सामने?
जांच में यह बात सामने आई कि रत्ना राठी की तैनाती अलीगढ़ में है, लेकिन वह पहले मुजफ्फरनगर गई थीं। वहां दहेज एक्ट के एक मामले में परिवार से बयान दर्ज किए गए। इसके बाद वह मेरठ पहुंचीं, जहां उनकी दादी की तबीयत खराब थी। रचना राठी अपनी मां और दादी को लेकर केमिस्ट के पास जा रही थीं, तभी आबूलेन में जाम में फंस गईं।
हालांकि जांच में यह भी सामने आया कि सरकारी काम का हवाला देने के बावजूद वह दोस्तों के साथ शॉपिंग के लिए मार्केट पहुंची थीं। जिस आई-20 कार में वह सवार थीं, उस पर पहले से 14 चालान दर्ज हैं, जिनकी कुल राशि 43,782 रुपये बताई गई है।
महिला दरोगा को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। अब उन्हें अलीगढ़ के CO सेकेंड के सामने पेश होकर अपने व्यवहार पर सफाई देनी होगी। विभागीय जांच के दौरान वह किसी भी तरह का रूटीन पुलिस वर्क नहीं कर रही हैं।
अब आगे क्या
फिलहाल रत्ना राठी विभागीय जांच का सामना कर रही हैं। एक ओर वायरल वीडियो ने उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया है, तो दूसरी ओर वह खुद को मानसिक और सामाजिक रूप से टूटता हुआ महसूस कर रही हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या निष्कर्ष निकलता है और महिला दरोगा की नौकरी और भविष्य पर इसका क्या असर पड़ता है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications