Who is Rabri Baba: कौन है ये रबड़ी बाबा? महाकुंभ में मचा रहे धूम, श्रद्धालुओं की बने पहली पसंद! देखें-VIDEO
Who is Rabri Baba: महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) में इस बार प्रयागराज का माहौल बेहद खास है। पवित्र संगम में डुबकी लगाने और आध्यात्मिक शांति पाने के लिए देशभर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। इस अद्भुत मेले में साधु-संतों की अनोखी झलकियां भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
कहीं, चाभी वाले बाबा तो कहीं ऑक्सीजन वाले बाबा आकर्षण का केंद्र बने हैं। लेकिन, इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा में हैं रबड़ी बाबा, जो अपनी अनोखी सेवा और खास अंदाज से सबका दिल जीत रहे हैं। आइए आपको रूबरू कराते हैं कौन हैं ये...

कौन हैं रबड़ी बाबा?
रबड़ी बाबा, जिनका असली नाम श्री महंत देवगिरि है, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी से जुड़े हुए हैं। बाबा हर दिन सुबह 8 बजे से लेकर देर रात तक एक बड़ी कढ़ाई में दूध उबालते हैं और उससे मलाईदार रबड़ी तैयार करते हैं। यह रबड़ी भक्तों को मुफ्त में परोसी जाती है। उनकी इस निस्वार्थ सेवा को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
सेवा की शुरुआत कैसे हुई?
बाबा ने बताया कि उन्हें रबड़ी बनाने का विचार सबसे पहले 2019 में आया, जब उन्होंने डेढ़ महीने तक लोगों को मिठाई खिलाकर उनकी सेवा की। तब से उन्होंने इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया। बाबा का कहना है कि यह कोई प्रचार का तरीका नहीं है, बल्कि देवी महाकाली के आशीर्वाद से प्रेरित एक सेवा है, जिससे वे लोगों की आत्मा और परमात्मा को जोड़ने का प्रयास करते हैं।
कैसे होती है रबड़ी बनाने की प्रक्रिया?
बाबा का दिन सुबह जल्दी शुरू होता है। स्नान, ध्यान और प्रार्थना के बाद वे रबड़ी बनाने की तैयारी में लग जाते हैं। सुबह 8 बजे कढ़ाई में दूध उबलना शुरू होता है और धीरे-धीरे मलाईदार रबड़ी तैयार होती है। सबसे पहले इसे कपिल मुनि और देवताओं को चढ़ाया जाता है, और फिर भक्तों में वितरित किया जाता है।
हजारों लोगों की खुशी का कारण
रबड़ी बाबा की इस सेवा ने हजारों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान उनके पास देश के हर कोने से लोग आकर रबड़ी का स्वाद ले रहे हैं। बाबा का मानना है कि यह सेवा ही उनके लिए सबसे बड़ी पूजा है।
क्या कहते हैं रबड़ी बाबा?
बाबा कहते हैं कि यह रबड़ी बनाना प्रचार का तरीका नहीं है। यह सेवा है, जो मुझे आत्मिक सुख देती है। मैं इसे देवी महाकाली के आशीर्वाद से करता हूं। यह मेरा कर्तव्य है, जिसे मैं पूरी श्रद्धा से निभा रहा हूं।
महाकुंभ में क्यों हैं बाबा खास?
महाकुंभ में वैसे तो हर साधु-संत अपनी अनोखी परंपराओं और प्रतिभाओं के लिए जाने जाते हैं। लेकिन रबड़ी बाबा की निस्वार्थ सेवा ने उन्हें सबसे अलग बना दिया है। भक्तों के बीच उनकी लोकप्रियता का कारण उनका सरल स्वभाव और सेवा की भावना है।
ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: फिरंगी महिला ने अपनाया सनातन धर्म, बनीं जोगन, जानें कैसे गंगा की गोद में बदली जिंदगी?












Click it and Unblock the Notifications