कौन हैं प्रियांशी सोनी? जिन्हें 10वीं में 600 में मिले 590 नंबर
Priyanshi Soni, सीतापुर की छात्रा प्रियांशी सोनी ने यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 600 में से 590 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है।

उत्तर प्रदेश में 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार दोपहर को जारी कर दिए गए। 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने टॉप किया है। सीतापुर के सीता बाल विद्यामंदिर महमूदाबाद की प्रियांशी सोनी ने 600 में से 590 अंक लाकर टॉप किया है।
प्रियांशी सोनी के पिता दीपचंद सोनी की सर्राफ की दुकान थी। प्रियांशी के सिर से पिता का साया बचपन में उठ गया था। प्रियांशी जब 9 साल की थी तो उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद बड़े भाई शोभित सोनी ने उसकी पढ़ाई का जिम्मा संभाला। शोभित ज्वैलरी शॉप चलाते हैं। प्रियांशी से बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं।
सीता बाल विद्यामंदिर महमूदाबाद पहले भी कई बार टॉपर की लिस्ट में रहा है। एक बार फिर से प्रियांशी ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान लाकर अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। टॉपर प्रियांशी ने कहा कि मैं आईएएस अधिकारी बनना चाहती हूं।
बचपन में पिता साया उठ जाने के बाद भी प्रियांशी ने मुसीबतों को अपनी पढ़ाई के आडे़ नहीं आने दिया। प्रियांशी ने किसी प्रकार की कोचिंग या ट्यूशन नहीं लेने की भी बात कही है। इसे अलावा प्रियांशी को किसी भी सोशल मीडिया का कोई शौक नहीं है। उनका सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं है।
प्रियांशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे इसी तरह के रिजल्ट की उम्मीद थी। हमारी उम्मीद पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस परिणाम के लिए मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि एक लक्ष्य को लेकर चली थी, उसे पूरा करने में सफलता मिली है।
प्रियांशी ने कहा कि, हमने इस रिजल्ट के लिए काफी मेहनत की है। सेल्फ स्टडी पर फोकस किया। विषयों को रटने की जगह उसे समझने की कोशिश की। आपको बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में 31,16,487 10वीं के छात्र शामिल रहे हैं। वहीं, 12वीं की बात करें तो 27,69,258 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।












Click it and Unblock the Notifications