Muskan Rastogi कौन है? जो बनी कातिल पत्नी, सरप्राइज देने UK से लौटे पति के किए 15 टुकड़े!

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत (Saurabh Rajput) की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। शरीर के 15 टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट से भरकर छिपा दिया गया। इस दर्दनाक मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस के अनुसार, सौरभ राजपूत, जो एक अमेरिकी कंपनी में काम करता था, पिछले महीने अपनी छह साल की बेटी के जन्मदिन पर घर आया था। 4 मार्च को उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने उसे चाकू घोंपकर मार डाला, उसके शरीर को 15 टुकड़ों में काटा और उन्हें प्लास्टिक के ड्रम में सीमेंट से सील कर दिया। आइए जानते हैं आखिर कौन है मुस्कान रस्तोगी?

Who is Muskan Rastogi

Who is Muskan Rastogi: कौन है मुस्कान रस्तोगी?

27 साल की मुस्कान मेरठ की रहने वाली है। 2016 में सौरभ से लव मैरिज की थी, लेकिन बाद में साहिल से अफेयर शुरू हो गया। 3 साल की बेटी की मां, लेकिन अपने पति से धोखा कर रही थी। पति की गैर-मौजूदगी में साहिल के साथ नशे की लत में पड़ गई। सौरभ को जब अफेयर का पता चला, तो उसने संबंध खत्म करने के लिए कहा।

Saurabh Rajput Murder Case: कैसे हुई हत्या?

सौरभ मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था और फरवरी में अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए लंदन से घर लौटा था। 4 मार्च को मुस्कान ने खाने में नींद की गोलियां मिलाईं, ताकि वह बेहोश हो जाए। फिर साहिल ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी। शरीर के 15 टुकड़े किए, प्लास्टिक के ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया। हत्या के बाद दोनों छुट्टियां मनाने हिल स्टेशन चले गए। पुलिस को गुमराह करने के लिए सौरभ के फोन से झूठे मैसेज भेजे।

कैसे पकड़ी गई मुस्कान और साहिल?

सौरभ के घरवालों ने 4 मार्च से संपर्क नहीं होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुस्कान और साहिल से सख्ती से पूछताछ की, दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। ड्रम को तोड़ा गया, जहां से सौरभ के शरीर के टुकड़े मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मुस्कान के माता-पिता ने भी मांगी फांसी!

मुस्कान के माता-पिता ने भी उसे कड़ी सजा देने की मांग की। उसकी मां ने कहा,'हमारी बेटी को फांसी होनी चाहिए, उसने जीने का अधिकार खो दिया।' पिता बोले, 'सौरभ ने सब कुछ छोड़ दिया, लेकिन हमारी बेटी ने उसे धोखा दिया।'

सौरभ की बेटी का क्या होगा?

मुस्कान और सौरभ की 6 साल की बेटी अब उसके नाना-नानी (मुस्कान के माता-पिता) के पास है। सौरभ के परिवार ने न्याय की मांग की है।

मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की यह क्रूर हत्या केवल एक प्रेम-प्रसंग का परिणाम नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। जिस इंसान ने अपना करियर और परिवार छोड़कर मुस्कान को अपनाया, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे बेरहमी से मार डाला। अब देशभर में 'मुस्कान को फांसी दो' की मांग उठ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+