कौन है करोड़पति कबाड़ माफिया रवि काना? गैंगस्टर एक्ट पर केस दर्ज, पत्नी पर भी कार्रवाई

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पुलिस की नाक में दम करने वाला स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना अभी भी कानून की गिरफ्त से फरार है। माफिया की गिरफ्तारी के लिए पिछले 24 घंटे में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश की है। माफिया के साथ आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले उसकी गैंग के 16 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माफिया लोगों में भय पैदा कर अपराध की दुनिया में आया। उसके बाद सरिया तस्करी कर करोड़पति बन बैठा। माफिया जबरन ट्रैकों से सरिया उतरवा कर उन्हें जबरदस्ती कंपनियों मे सप्लाई करता था। आरोपी पर गैंगरेप का आरोप भी दर्ज है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही माफिया सलाखों के पीछे होगा। अब तक पुलिस ने उसके गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। कौन है ये करोड़पति कबाड़ माफिया...

Who Is ravi Kana

रवि नागर उर्फ रवि काना, कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना का राइट हैंड है। दुजाना के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद रवि काना तेजी से अपराध की दुनिया में ऊपर चढ़ने लगा। कबाड़ की छोटी सी दुकान चलाने वाला रवि काना धीरे-धीरे अपराधियों का सिरमौर बन गया। काना का वक्त भी उसका साथ दे रहा था। दुजाना के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसकी गैंग की कमान रवि काना के हाथ में आ गई।

गैंगरेप केस में फंसी रवि काना की गर्दन
रवि काना के नाम कई मामले दर्ज हैं। लेकिन, हालही में नोएडा पुलिस ने एक 26 साल की युवती संग गैंगरेप के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में उसपर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। भगोड़े रवि काना की पत्नी मधु पर भी कार्रवाई की जा रही है। नोएडा शहर में 26 साल की युवती ने रवि काना समेत 5 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया है।

सफेद पोशाक से भी गहरा नाता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि काना का सफेदपोश लोगों से भी गहरा नाता है। कई अफसरों में भी उसकी पैठ है। काना की भाभी बेबन नागर को चुनाव भी लडवाया है।

किन-किन पर गैंगस्टर एक्ट लगा?
स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना समेत 16 लोगों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई हो रही है। इसमें राजकुमार नागर, तरुण छोंकर, अमन, विशाल, अवध उर्फ बिहारी उर्फ अमर सिंह, महकी नागर उर्फ महकार, अनिल, विक्की, अफसार, राशिद अली, आजाद नागर, प्रहलाद, विकास नागर, कुमारी काजल झा, मुध पत्नी रवि नागर निवासी दादूपुर, दनकौर, ग्रेटर नोएडा शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+