कौन थी झांसी की शिवानी? पहले प्यार फिर लव मैरिज अब सुबह बिस्तर पर अकड़ी मिली लाश, पति फरार

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आवास विकास इलाके में फौजी तिराहा के पास एक किराए के मकान में 27 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ की रहने वाली सुधा उर्फ शिवानी वंशकार के रूप में हुई है।

घटना के बाद से ही शिवानी का पति यश ठाकुर गायब है। परिजनों का आरोप है कि यश ने रात में झगड़ा करने के बाद शिवानी की जान ली और फिर कमरे की कुंडी बाहर से बंद करके फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

who is jhansi women shivani vanshkar Death husband yash thakur case

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती और फिर प्यार

इस पूरी कहानी की शुरुआत करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। ग्वालियर के रहने वाले 28 साल के यश ठाकुर और शिवानी की पहली मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों के बीच पहले सामान्य बातचीत हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। यश कपड़ों की दुकान पर काम करता था।

जब दोनों के परिजनों को इस रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने सहमति दे दी। करीब डेढ़ साल पहले दोनों की धूमधाम से शादी हो गई। शादी के बाद शिवानी ग्वालियर में पति के साथ रहने लगी। लेकिन किसे पता था कि सोशल मीडिया से शुरू हुई यह प्रेम कहानी इतने भयानक मोड़ पर खत्म होगी।

विवाद बढ़ा तो ग्वालियर छोड़ झांसी रहने आई शिवानी

शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी होने लगी। शिवानी की बहन मुस्कान के मुताबिक, "यश अक्सर शिवानी के साथ मारपीट और झगड़ा करता था।" रोज-रोज के कलेश से परेशान होकर शिवानी ग्वालियर छोड़कर झांसी आ गई।

झांसी में वह अपने भाई अनिकेत और बहन मुस्कान के साथ किराए पर रहने लगी। हालांकि, यश का झांसी आना-जाना बना रहता था। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले शिवानी अपने छोटे भाई कपिल के साथ ग्वालियर गई थी। वहां दो दिन रहने के बाद वह अपने पति यश के साथ वापस झांसी लौट आई।

रविवार रात की वो खौफनाक वारदात

रविवार (30 अगस्त) रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच शिवानी और यश के बीच फिर से बहस शुरू हो गई। परिजनों का आरोप है कि यश बहस के दौरान गाली-गलौज कर रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि पास में रहने वाले मामा संतोष ने आकर दोनों को समझाया और शांत कराया। इसके बाद भाई अनिकेत मामा के घर चला गया, मुस्कान अपने कमरे में सो गई और शिवानी-यश दूसरे कमरे में चले गए।

मुस्कान के मुताबिक, रात करीब 1:30 से 2 बजे के आसपास यश ने उससे अपना बैग और सामान मांगा। सामान लेने के बाद उसने चालाकी से कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और चुपचाप वहां से निकल गया। उस वक्त किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अंदर शिवानी किस हालत में है।

सुबह 9 बजे खुला खौफनाक राज

सुबह करीब 5 बजे मुस्कान जब बाथरूम जाने के लिए उठी तो उसने कुंडी बाहर से बंद पाई। उसने अपनी बहन और जीजा को कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। दोनों के फोन भी स्विच ऑफ आ रहे थे। मुस्कान को लगा कि दोनों सो रहे हैं और वह वापस सो गई।

सुबह करीब 9 बजे जब भाई अनिकेत घर पहुंचा और उसने कुंडी खोलकर कमरे के अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। शिवानी बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी। अनिकेत ने बताया, "शिवानी के हाथ अकड़े हुए थे और उसके मुंह से खून निकल रहा था।" परिजन तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक, "महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं। शरीर के बाकी हिस्सों पर कोई जाहिर चोट नहीं दिख रही है।" पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने अधिकारिक तौर पर हत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फरार पति यश ठाकुर की तलाश में पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+