IAS संदीप भागिया पर महिला अफसरों ने लगाए छुप-छुप कर घूरने, रात को वीडियो कॉल करने के आरोप, पढ़ें पूरा पत्र

UP IAS officer Sandeep Bhagia: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में तैनात अपर आयुक्त (राज्य कर) IAS संदीप भागिया पर महिला अधिकारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नोएडा जोन में सचल दल और सेक्टर में कार्यरत महिला अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।

पत्र में लिखा है कि पिछले चार माह में जब से संदीप भागिया यहां तैनात हुए हैं, उनके साथ शोषण, अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। महिला अधिकारियों ने 5 अगस्त 2025 को सीएम योगी को शिकायत पत्र भेजा था, जिसकी जानकारी अब सामने आई है।

UP IAS officer Sandeep Bhagia

पत्र के मुताबिक, भागिया पर आरोप है कि वे महिला अधिकारियों से गलत और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं, जैसे "बर्बाद कर दूंगा" और "नौकरी खा जाऊंगा" जैसी धमकियां देते हैं। महिला अधिकारियों का आरोप है कि वे घंटों तक अपने कार्यालय में बैठाकर या खड़ा रखकर घूरते रहते हैं, देर रात फोन और वीडियो कॉल करते हैं, और चुपके से वीडियो बनाते हैं।

पत्र में कहा गया है कि विरोध करने पर भागिया महिला अधिकारियों को झूठे आरोप लगाकर निलंबित करवा देते हैं, जैसे सूचना लीक करने या कार्यवाही में लापरवाही का आरोप। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि इस तरह का लगातार दबाव उनके मनोबल और अस्मिता को कुचल रहा है।

महिला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए लिखा-"माननीय प्रधानमंत्री जी 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भागिया जैसे आईएएस अधिकारी महिलाओं का शोषण कर रहे हैं।" उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले की गोपनीय जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या राज्य महिला आयोग से करवाई जाए।

IAS संदीप भागिया का जीवन परिचय

  • पूरा नाम: संदीप भागिया
  • जन्मतिथि: 21 अप्रैल 1989
  • गृह जिला: लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा: स्नातक
  • आईएएस बैच: 2018
  • वर्तमान पद: अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्धनगर (तैनाती 15 अप्रैल 2025 से)
  • पे-स्केल: 15600-39100 GP 6600 (मैट्रिक्स 11)

पिछली प्रमुख तैनातियां

  • संयुक्त मजिस्ट्रेट, मेरठ (07 अगस्त 2020 - 09 जून 2022)
  • मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर (09 जून 2022 - 15 अप्रैल 2025)
  • अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्धनगर (15 अप्रैल 2025 से वर्तमान)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+