कौन है लखनऊ का डॉक्टर रमीज मलिक? मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, कारनामे होश उड़ाने वाले

Dr Rameez Malik Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। केजीएमयू (KGMU) के पैथोलॉजी के पूर्व छात्र डॉक्टर रमीज उर्फ रमीजुद्दीन के कारनामे किसी फिल्मी कहानी से भी ज्यादा खतरनाक और डरावने निकले हैं। लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए यह डॉक्टर किसी भी हद तक जा सकता था।

पीड़िता का आरोप है कि रमीज उर्फ रमीजुद्दीन ने उसे मुर्गे के खून से लिखे पत्र देकर यह भरोसा दिलाया कि उसने खत अपने खून से लिखा है। पुलिस पूछताछ से जुड़ी जानकारी में भी युवतियों के निजी वीडियो रिकॉर्ड करने और उनका इस्तेमाल कर रिश्ते तुड़वाने के आरोप सामने आए हैं। पुलिस पूछताछ और पीड़िता के बयानों में रमीज के ऐसे काले राज खुले हैं, जिन्हें जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Dr Rameez Malik Rameez Malik Lucknow

Who Is Dr Rameez Malik: कौन है डॉक्टर रमीज मलिक?

रमीज उर्फ रमीजुद्दीन केजीएमयू में पैथोलॉजी की पढ़ाई कर चुका पूर्व एमडी छात्र बताया गया है। पीड़िता के मुताबिक, दोनों की मुलाकात मेडिकल की पढ़ाई के दौरान हुई थी। साल 2011 में दिवाली के दिन रमीज ने फोन करके उसे शुभकामनाएं दीं। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी।

पीड़िता का दावा है कि रमीज लड़कियों को प्रभावित करने के लिए मुर्गे के खून से प्रेम पत्र लिखता था। लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन डॉक्टर रमीज का तरीका बेहद अजीब और खौफनाक था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि रमीज युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिए मुर्गे के खून से लव लेटर लिखता था।

वह इन पत्रों को लड़कियों को देकर यह भरोसा दिलाता था कि उसने यह खून अपने खुद के शरीर से निकाला है और वह उससे बेइंतहा प्यार करता है। इस अजीबोगरीब साइकोपैथिक तरीके से वह लड़कियों को इमोशनल ब्लैकमेल करता था।

आगरा के फ्लैट में क्या हुआ था?

पीड़िता के बयान के मुताबिक, दिसंबर 2012 में रमीज ने उसे आगरा के साबुन कटरा स्थित अपने फ्लैट पर डांस प्रैक्टिस के बहाने बुलाया। उसका आरोप है कि वहां उसे नशीला पेय दिया गया और तबीयत बिगड़ने के बाद रमीज ने उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के मुताबिक, बाद में रमीज ने संदेश भेजकर अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी।

कुछ वक्त बाद उसने शादी का भरोसा देकर रिश्ता आगे बढ़ाने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि 11 दिसंबर 2012 को दोबारा फ्लैट पर बुलाकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला गया। उसे शक है कि इसी दौरान उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड किए गए।

बैग में शराब और कंडोम रखने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद रमीज शराब की बोतल और कंडोम जैसी चीजें उसके बैग में रख देता था। जब उसके पिता को इस बारे में पता चला तो उन्होंने विरोध किया। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि तब तक वह रमीज और उसके दोस्तों के प्रभाव में आ चुकी थी।

उसने यह भी आरोप लगाया कि रमीज के कुछ दोस्त उसे परिवार से दूर करने की कोशिश करते थे। बातचीत में धर्म को लेकर ऐसी बातें कही जाती थीं, जिनसे उसके मन में माता-पिता के प्रति दूरी बढ़ने लगी। साल 2013-14 के दौरान रमीज की मां खतीजा ने भी उससे संपर्क किया।

पीड़िता के मुताबिक, खतीजा ने उसे मिलने के लिए होटल बुलाया, खुद को आधुनिक विचारों वाला बताया और रात में फोन करने को कहा। उसका आरोप है कि फोन करने में देर होने या भूल जाने पर रमीज गाली-गलौज और मारपीट करता था।

दिल्ली में भी जबरदस्ती का आरोप

पीड़िता ने साल 2014 की एक घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली के एम्स में आयोजित कॉलेज फेस्टिवल के दौरान रमीज ने उसके लिए कमरा बुक किया था। उसका दावा है कि वहां खाने या सिगरेट में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया। इसके बाद वह अर्धचेतन अवस्था में पहुंच गई और रमीज ने उसके साथ जबरदस्ती की।

पीड़िता के मुताबिक, साल 2012 से 2025 तक अलग-अलग जगहों पर उसका यौन शोषण किया गया। उसका आरोप है कि हर बार शादी का भरोसा देकर उसे चुप कराया जाता था। उसने यह भी दावा किया कि रमीज उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो अपने दोस्तों को दिखाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+