कौन हैं भानवी सिंह? अवैध हथियारों के जखीरे का वीडियो और आपत्तिजनक फोटो शेयर कर राजा भैया की बढ़ाई मुश्किल
Raja Bhaiya and Bhanvi Singh: प्रतापगढ़ के कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह भंडारी ने अपने पति के अवैध हथियारों के बड़े जखीरे का एक वीडियो साझा किया है, जिससे यह मामला और भी तूल पकड़ गया है।
भानवी सिंह ने इन हथियारों के साथ एक लड़की की न्यूड तस्वीर भी है। इस आपत्तिजनक फोटो में वो लड़की हथियार पकड़े दिख रही है। बुधवार को 'एक्स' पर शेयर की गई पोस्ट के जरिए भानवी सिंह ने सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और गृह मंत्रालय से शिकायत की है और अपनी और अपनी बेटियों की सुरक्षा की मांग की है।

अपनी पोस्ट में भानवी ने लिखा है कि "संभवतः पहली बार है जब किसी व्यक्ति के पास इतने खतरनाक अवैध हथियारों का जखीरा मौजूद है। उन्होंने आरोप लगाया कि सबूत देने के बावजूद, संबंधित व्यक्तियों को सबूत मिटाने, तथ्यों से छेड़छाड़ करने और शिकायतकर्ता की सुरक्षा को खतरे में डालने का पूरा अवसर दिया जा रहा है।"उन्होंने अपनी सुरक्षा को भी खतरे में बताया।
मेरा चरित्र हनन करने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा
राजा भैया की पत्नी ने आरोप लगाया कि जब से उनकी शिकायत जांच के लिए आगे बढ़ाई गई है, तब से मुख्य अपराध से ध्यान भटकाने, सहानुभूति बटोरने और उनके चरित्र हनन के लिए भारी मात्रा में पैसा खर्च किया जा रहा है। उन्होंने उस लड़की का नाम का भी जिक्र किया जिसकी अवैध हथियार हाथ में लिए हुए फोटो शेयर की है।

क्या यह एक गंभीर अपराध नहीं है?
भानवी ने पूछा क्या ऐसे हथियार रखने की अनुमति किसी को है और क्या यह एक गंभीर अपराध नहीं है?
भानवी सिंह का कहना है कि ये हथियार न केवल आम जनता की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि देश की आंतरिक शांति को भी बाधित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके खुद के लाइसेंसी हथियार भी उनसे जबरन छीन लिए गए हैं, जिससे उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
भानवी बोलीं - मैनें स्वेच्छा से घर नहीं छोड़ा था
भानवी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने स्वेच्छा से घर नहीं छोड़ा था, बल्कि उन्हें अवध रिश्तों के खिलाफ सच बोलने और विरोध करने के कारण गोली चलाने की धमकी दी गई और घर से निकाला गया। उन्होंने दोहराया कि यह मामला रिश्तों का नहीं, बल्कि अवैध हथियारों के जखीरे और इसमें शामिल अपराधी तंत्र का है, जो समाज के लिए खतरा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस मामले की जांच कब होगी और अवैध हथियार कहां से आए, क्या इनका किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है?

कौन हैं भानवी सिंह?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भानवी सिंह बस्ती राजघराने के कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। उनका जन्म 10 जुलाई, 1974 को बस्ती में हुआ था, जहां उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। बाद में उन्होंने लखनऊ में अपनी पढ़ाई पूरी की।
वर्ष 1995 में, उनका विवाह भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से हुआ। विवाह के समय राजा भैया की उम्र लगभग 25 साल थी। दंपति के चार बच्चे हैं - दो बेटे, शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह, और दो बेटियां, राघवी और बृजेश्वरी सिंह!
हालांकि, पिछले कुछ सालों से दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई थी। इसी वजह से भानवी अपने पति से अलग होकर दिल्ली स्थित अपने आवास पर रह रही थीं। उनके बीच तलाक का मामला भी चल रहा है, जिसके लिए उन्होंने नवंबर 2022 में दिल्ली के साकेत कोर्ट में अर्जी दी थी।
तलाक की अर्जी में भानवी सिंह ने राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंधों के गंभीर आरोप भी लगाए थे। इन आरोपों के बाद राजा भैया की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं, और यह मामला अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।
भानवी सिंह ने ये पत्र 3 सितंबर को पीएमओ को एक पत्र सौंपकर राजा भैया पर अवैध हथियार रखने का आरोप लगाया था। हालांकि, राजा भैया के करीबी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। गोपाल ने कहा कि भानवी पिछले 10 सालों से राजा भैया से अलग रह रही हैं, ऐसे में ये तस्वीरें कहां से आईं, ये समझ से परे है। उन्होंने इन तस्वीरों को 'फर्जी और एडिटेड' बताया और भानवी की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाए।












Click it and Unblock the Notifications