रामलला की मूर्ति तराशेंगे मशहूर मूर्तिकार Arun Yogiraj, जानें कौन हैं जिनकी पीएम मोदी भी कर चुके है तारीफ

भगवान श्रीराम की मूर्ति तराशने का काम कर्नाटक के 37 वर्षीय अरुण योगीराज को सौंपा गया है। अरुण, प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज शिल्पी के बेटे हैं और पीएम मोदी तक उनकी तारीफ कर चुके हैं।

Arun Yogiraj Sculptor

Arun Yogiraj Sculptor: रामलला की मूर्ति अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में जल्द विराजमान होगी, इसके लिए युद्ध स्तर पर काम चल रही है। तो वहीं, अब भगवान श्रीराम की मूर्ति निर्माण का काम कर्नाटक के मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज को दिया गया है।

अरुण योगीराज शुरू से मूर्ति के पेशे में नहीं थे, इससे पहले वो एक निजी फर्म में काम करते थे। पीएम नरेंद्र मोदी भी मूर्तिकला में माहिर अरुण योगीराज की तारीफ कर चुकी है। आइए जानते हैं मूर्तिकार अरुण योगीराज के बारे में...

37 साल के अरुण योगीराज, कर्नाटक के मैसूर जिले के रहने वाले है और प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज शिल्पी के बेटे हैं। अरुण के दादा को वाडियार घराने के महलों में खूबसूरती देने के लिए जाना जाता है। अरुण मैसूर महल के कलाकारों के परिवार से आते हैं।

अरुण योगीराज अपने पूर्वजों की तरह मूर्तिकार नहीं बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने MBA किया। साल 2008 से पहले वो एक निजी फर्म में काम करते थे। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि अरुण के दादा ने भविष्यवाणी की थी कि अरुण बड़े मूर्तिकार बनेंगे और 37 साल बाद ये सच भी हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण योगीराज ने केदारनाथ में स्थापित 12 फुट ऊंची आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का भी निर्माण किया था। इसके अलावा अरुण योगीराज ने मैसूरु में महाराजा जयचामराजेंद्र वडेयार की 14.5 फुट और स्वामी रामकृष्ण परमहंस की आदमकद प्रतिमा का भी निर्माण किया है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 30 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण भी अरुण योगीराज ने किया है, जो इंडिया गेट पर स्थापित की गई थी। इस मूर्ति का अनावरण पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। बता दें, आदि शंकराचार्य की मूर्ति के लिए पीएम मोदी ने अरुण योगीराज की तारीफ भी की थी।

Recommended Video

    Ayodhya में बन रहे Ram Mandir की नई तस्वीरें आई सामने, इस दिन होगा Jalabhishek |वनइंडिया हिंदी

    तो वहीं, अब प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज भगवान श्रीराम की मूर्ति तराशेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि भगवान श्रीराम की मूर्ति 52 इंच की होगी। मूर्ति 5 साल के आयु वाले मुख में मधुर मुस्कान और खड़े मुद्री में हाथ में धनुष लिए होंगे। ये मूर्ति श्याम वर्ण की होगी।

    आपको बता दें कि राम मंदिर का निर्माण जनवरी 2024 तक के तीसरे हफ्ते तक पूरा हो जाएगा और भक्तगण दर्शन कर सकेंगे। पिछले दिनों स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने बताया था कि पीएम मोदी के कर कमलों से रामलला की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+