Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aparna Yadav: कौन हैं अपर्णा यादव? विदेश से की पढ़ाई, सपा सरकार में पिता थे अफसर! कैसे बनीं मुलायम की छोटी बहू

Aparna Yadav Prateek yadav: अपर्णा यादव एक ऐसा नाम है, जो उत्तर प्रदेश की राजनीति, सत्ता और विवादों के बीच लगातार चर्चा में बना रहता है। कभी समाजवादी पार्टी से जुड़ाव, कभी भाजपा में एंट्री, तो कभी परिवार और निजी जीवन से जुड़े विवाद। अब पति प्रतीक यादव के तलाक वाले ऐलान के बाद अपर्णा यादव एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अपर्णा यादव हैं कौन, उनकी पृष्ठभूमि क्या है और वह मुलायम सिंह यादव के परिवार का हिस्सा कैसे बनीं।

पति प्रतीक यादव का दावा- अपर्णा यादव को दूंगा तलाक

19 जनवरी 2026 को अपर्णा यादव का निजी जीवन एक बार फिर सार्वजनिक बहस में आ गया, जब उनके पति प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर तलाक लेने का ऐलान किया। प्रतीक ने अपर्णा पर परिवार बर्बाद करने, स्वार्थी होने और अपनी मानसिक हालत खराब करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

Aparna Yadav Prateek yadav

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि इस पूरे विवाद पर अपर्णा यादव की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि अपर्णा यादव के भाई ने कहा है कि प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। लेकिन प्रतीक यादव और अपर्णा यादव ने फिलहाल इसपर कुछ नहीं कहा है।

अपर्णा यादव का जन्म और पारिवारिक बैकग्राउंड (Who is Aparna Yadav)

अपर्णा यादव का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था। वह मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक मीडिया संस्थान में पत्रकार रहे हैं और समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान सूचना आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं। वहीं उनकी मां अंबी बिष्ट एक अधिकारी हैं। प्रशासनिक और मीडिया पृष्ठभूमि वाले परिवार में पली-बढ़ी अपर्णा की शुरुआती सोच और रुचि राजनीति और सामाजिक मुद्दों की ओर रही।

लखनऊ से विदेश तक की पढ़ाई (Aparna Yadav Education)

अपर्णा यादव की स्कूली शिक्षा लखनऊ के प्रतिष्ठित लोरेटो कॉन्वेंट से हुई। पढ़ाई में शुरू से अच्छी रही अपर्णा ने आगे की पढ़ाई के लिए विदेश का रुख किया। उन्होंने इंग्लैंड की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी पढ़ाई-लिखाई का स्तर और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर उनकी राजनीतिक छवि को अलग पहचान देता है।

Aparna Yadav Prateek yadav

मुलायम परिवार में एंट्री, कैसे बनीं छोटी बहू (Aparna Yadav Prateek yadav wedding)

अपर्णा यादव की शादी साल 2011 में प्रतीक यादव से हुई थी। प्रतीक यादव दिवंगत मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। शादी सैफई में बेहद भव्य तरीके से हुई थी, जिसमें राजनीतिक दिग्गजों के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए थे। इस शादी के बाद अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव परिवार की छोटी बहू बनीं। दोनों की लव स्टोरी काफी पुरानी थी और करीब 10-11 साल की दोस्ती और रिश्ते के बाद यह शादी हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं।

राजनीति में कदम और पहला चुनाव

अपर्णा यादव ने सक्रिय राजनीति में कदम समाजवादी पार्टी से रखा। साल 2017 में उन्होंने लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव हारने के बाद वह उस क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय नहीं रहीं, लेकिन पार्टी के भीतर उनका नाम लगातार चर्चा में बना रहा।

Aparna Yadav Prateek yadav

सपा से दूरी और भाजपा में शामिल होना

साल 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। यह कदम मुलायम सिंह यादव के परिवार और सपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना गया। अपर्णा ने सरोजिनी नगर सीट से भाजपा का टिकट भी मांगा था, लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। इसके बावजूद भाजपा में उनकी भूमिका बनी रही और बाद में उन्हें यूपी राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कौन हैं प्रतीक यादव (who is Prateek yadav)

प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहने वाले व्यक्ति माने जाते हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा ब्रिटेन से हासिल की है। वह रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस से जुड़े हैं। लखनऊ में उनका 'द फिटनेस प्लैनेट' नाम का जिम है, जिसका उद्घाटन खुद मुलायम सिंह यादव ने किया था।

प्रतीक बॉडी बिल्डिंग के शौकीन हैं और महंगी स्पोर्ट्स कारों का भी उन्हें खास शौक है। बताया जाता है कि उनके पास करोड़ों की लैंबॉर्गिनी कार है, जो उन्हें प्रदेश में अलग पहचान देती है। इसके अलावा वह 'जीव आश्रय' नाम की संस्था के जरिए स्ट्रीट डॉग्स के इलाज और देखभाल का काम भी करते हैं।

Aparna Yadav Prateek yadav

संपत्ति और हलफनामे से जुड़े आंकड़े (Aparna Yadav Net Worth)

2017 के चुनावी हलफनामे के अनुसार अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के पास कुल मिलाकर करीब 22.96 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि लगभग 7.95 करोड़ रुपये की देनदारी भी दर्ज है। इसमें चल संपत्ति और अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं। हलफनामे में यह भी बताया गया था कि अपर्णा यादव के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

Aparna Yadav controversy: अपर्णा यादव का विवादों से पुराना नाता

अपर्णा यादव का नाम समय-समय पर कई विवादों से जुड़ता रहा है। सपा में रहते हुए आरक्षण को लेकर बयान, भाजपा में जाने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप, परिवार से जुड़े कानूनी मामले और हालिया KGMU विवाद। अब पति के तलाक ऐलान ने उनकी निजी और राजनीतिक छवि को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

• 2016-17: समाजवादी पार्टी में रहते हुए अपर्णा यादव ने जातिगत आरक्षण को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह अच्छे परिवार से हैं और उन्हें आरक्षण की जरूरत नहीं। इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और मुलायम परिवार के भीतर भी मतभेद बढ़े।

• 2017: सपा में अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के बीच चल रही गुटबाजी के दौरान अपर्णा को लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा हुई, लेकिन आखिरी वक्त पर टिकट नहीं मिला। इसी दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी सेल्फी सामने आई, जिससे सपा में नाराजगी और गहराई।

• जनवरी 2022: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इसे मुलायम सिंह यादव के परिवार के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना गया। सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा अपर्णा का इस्तेमाल कर रही है, जबकि भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारक की भूमिका दी।

• 2024-25: अपर्णा यादव के परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता नजर आया। उनकी मां अंबी बिष्ट पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ, जबकि भाई चंद्रशेखर बिष्ट पर धोखाधड़ी के आरोप लगे।

Aparna Yadav Prateek yadav

• दिसंबर 2025: एक महिला डॉक्टर ने यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के गंभीर आरोप लगाए, जिससे राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया।

• 9 जनवरी 2026: अपर्णा यादव करीब 200 समर्थकों के साथ लखनऊ के KGMU पहुंचीं। VC चैंबर में हंगामा हुआ, तोड़फोड़ और अभद्र व्यवहार के आरोप लगे। अपर्णा ने उलटा आरोप लगाया कि VC आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं और उन पर छिपकली फेंकने जैसी हरकत की गई।

• 19 जनवरी 2026: पति प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान कर दिया। इस पोस्ट के बाद यादव परिवार की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+