Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'खतना' करते समय कटी नवजात के लिंग की नस, नाई ने कहा- "थोड़ा ज्यादा चल गया उस्तरा", हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक नवजात की खतना करते हुए उसके लिंग की नस कट गई। खून अधिक बहने से नवजात की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने खतना करने वाले नाई पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, पूरा मामला शहर के जसवंतपुरी इलाके का है। यहां के रहने वाले मो. आसिफ ने अपने 27 दिन के नवजात का खतना कराया था। उन्होंने थाना सिविल लाइन मेंं मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 18 सितंबर को सुबह 8 बजे उन्होंने इमरान सलमानी और उसके पिता शमीम सलमानी निवासी महमूदनगर को खतना करने के लिए बुलाया था।

while doing khatna of a newborn baby in muzaffarnagar Barber cut the vein

मो. आसिफ ने बताया कि इमरान सलमानी ने उसके नवजात पुत्र को इंजेक्शन देकर उसका लिंग सुन्न कर दिया था। जिसके बाद शमीम ने उसके बेटे की खतना की। उसके बाद उन्होंने बेटे के लिंग पर लाल दवा लगाकर पट्टी कर दी। जिसे उन्हें 24 घंटे के भीतर खोलने के लिए कहा। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी खून नहीं रुका।

घबराए परिजनों ने खतना करने वाले सलमान और शमीम को दोबारा बुलाकर दिखाया तो उन्होंने पट्टी करते हुए कहा कि गलती से उस्तरा थोड़ा अधिक चल गया है। उधर, खून न रुकने के चलते बेटे का रंग पीला पड़ गया। जिसके बाद नवजात को उपचार के लिए सदर बाजार स्थित नवजीवन अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टर ने बताया कि खतना करने के दौरान नवजात की एक नस कट गई है, जिस कारण खून नहीं रुक रहा था। वहीं आसिफ के भाई गुलबहार ने ब्लड डोनेट किया। जो उसके नवजात को चढ़ाया गया। तब जाकर नवजात की जान बची। पुलिस ने आसिफ की तहरीर पर खतना करने वाले नाई इमरान और उसके पिता शमीम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद इमरान को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+