पति ने मारा पत्नी को थप्पड़, गुस्साए ससुर ने दामाद को मार दी गोली

यूपी के शाहजहांपुर में पति ने पत्नी के थप्पड़ मारा तो गुस्साए ससुर ने दामाद को गोली मार दी। पति से विवाद होने के कारण पत्नी अपने मायके मे रह रही थी।

यूपी के शाहजहांपुर में पति ने पत्नी के थप्पड़ मारा तो गुस्साए ससुर ने दामाद को गोली मार दी। पति से विवाद होने के कारण पत्नी अपने मायके मे रह रही थी। पति जब पत्नी को लेने पहुचा तो कुछ कहासुनी हुई जिसके बाद पति ने पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद ससुर ने अपने दामाद को ही गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सिर्फ एक साल पहले हुई थी शादी

सिर्फ एक साल पहले हुई थी शादी

दरअसल आरसी मिशन थाना क्षेत्र निवासी संदीप शर्मा की शादी सदर बाजार थाना क्षेत्र के मऊ वासक गांव मे कामता प्रसाद की बेटी प्रिया से हुई थी। शादी को अभी एक साल भी नही हुआ था और दोनो की तकरार होना शुरू हो गई थी। दो माह पहले पति पत्नी मे कहासुनी हुई तो पत्नी अपने मायके मे रहने लगी। उसके बाद बीते सोमवार की शाम जब संदीप अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराने गया था।

दामाद ने सुनाई आपबीती

दामाद ने सुनाई आपबीती

घायल संदीप ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराने गया तो पहले तो घर मे उसकी पत्नी की कहासुनी होती रही। उसके बाद जब बात ज्यादा बढ़ गई तो उसने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। सामने उसके ससुर खड़े थे। जिसके बाद मेरे ससुर कामता प्रसाद ने तमंचे से मेरे गोली मार दी। जिसके बाद मेरे परिवार को सूचना दी गई। उसको जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। घायल संदीप का कहना है कि अब वह कभी भी अपनी को नही लाएगा।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने क्या कहा?

सीओ सिटी अवनीशवर चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि पति पत्नी के विवाद मे ससुर ने दामाद को गोली मारी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+