हिंदू युवा वाहिनी पर हत्या के आरोप, खौफजदा परिवार, संगठन ने क्या कहा?

बुलंदशहर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं पर दूसरे समुदाय के बुजुर्ग को मार डालने का आरोप है। संगठन ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक चाल बताया है।

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पहासू के गांव सोही में मंगलवार को प्रेमी के रिश्तेदार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक के दशहतजदा परिजन अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं और गांव से पलायन करने का दावा कर रहे हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरेन्द्र नागर को गांव में मृतक के परिजनों से मिलने भेजा है।

क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

मृतक बुजुर्ग का नाम गुलाम अहमद (60) है। बेटे वकील अहमद ने गांव के ही गवेंदर को नामजद करते हुए 5-6 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में वकील ने लिखाया है कि गांव सोही के राजुद्दीन का बेटा युसुफ पड़ोस के गांव फाजलपुर की एक युवती के साथ चला गया था। युसुफ हमारी बिरादरी का है। इस कारण फाजलपुर के लोग हमारी बिरादरी से रंजिश मान रहे थे। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कई दिन से धमकी दे रहे थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गवेंदर 5-6 हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों के साथ बाग पहुंचा और मेरे पिता को जमकर पीटा। पिताजी ने मोबाइल पर मुझे घटना के बारे में बताया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मेरे पिता को डेड घोषित कर दिया था।

मृतक के परिजनों को सता रहा जान का डर

मृतक के परिजनों को सता रहा जान का डर

मृतक की बहू शकीला ने बताया कि जबसे उनका पड़ोसी, लड़की को भगाकर ले गया है तब से एक संप्रदाय विशेष के लोग रोज आकर धमकी दे रहे हैं। कहा कि वो लोग हमें कभी भी मार सकते है। अगर पुलिस हमारी जान की सुरक्षा नहीं कर सकती तो हम लोग यहां से पलायन करने को मजबूर हो जायेगें। वहीं, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सुरेन्द्र नागर को गांव में मृतक के परिजनों से मिलने भेजा है।

एसएसपी मुनीराज ने बताया कि पलायन की बात गलत है, गांव में मुस्लिमों के चार परिवार हैं। गांव के लोग पूरे दिन इन परिवारों के साथ खड़े रहे हैं। आरोपी किसी दूसरे गांव के थे, जिन्हें जल्दी ही अरेस्ट कर लिया जायेगा। एसएसपी ने बताया कि परिवारों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम पुलिस ने कर रखा है।

मामले की जांच में लगी पुलिस की 15 टीमें

मामले की जांच में लगी पुलिस की 15 टीमें

एसएसपी मुनीराज ने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस की 15 टीमें गठित करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने हनी राघव, पुलकित और ललित को अरेस्ट कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी गवेंदर फिलहाल फरार है जिसे जल्दी ही अरेस्ट कर लिया जायेगा। एसएसपी मुनीराज ने बताया कि एफआईआर में हिंदू युवा वाहिनी संगठन का नाम है लेकिन तीन लोगों से पूछताछ में किसी संगठन का नाम नहीं आया है। अगर संगठन का नाम आता है तो कार्रवाई की जायेगी। एसएसपी मुनीराज ने बताया कि भागी हुई युवती और युवक को ट्रैस किया जा रहा है। जल्दी ही दोनों को बरामद कर लिया जायेगा। अभी तक भागी हुई युवती और युवक फरार है।

क्या कहते है हिंदू युवा वाहनी के जिलाध्यक्ष?

क्या कहते है हिंदू युवा वाहनी के जिलाध्यक्ष?

हिंदू युवा वाहनी के जिलाध्यक्ष सुनील राघव ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में यूपी के मुख्यमंत्री और हिंदू युवा वाहनी के नाम को बदनाम करने की राजनीतिक चाल है। इस पूरे मामले से हिंदू युवा वाहनी के नाम को जबर्दस्ती जोड़ा जा रहा है। राघव ने बताया कि पुलिस ने जो तीन युवकों को अरेस्ट किया है, वो तीनों लड़के निर्दोष हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर तीनों अरेस्ट हुए लड़कों को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस-प्रशासन सरकार बदलने के बाद भी बुरी नीयत से काम कर रहा है। समय आने पर पुलिस-प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देगें।

गांव में पुलिस बल तैनात

गांव में पुलिस बल तैनात

पहासू थाना क्षेत्र के गांव सोही में संप्रदाय विशेष के बुर्जग की हत्या होने के बाद एसएसपी ने पुलिस बल को तैनात कर दिया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी एक वीडियो वायरल होने के बाद पहासू क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+