मुख्तार अंसारी का नाम सुनते ही भड़के अफजाल, बोले- जवाब देते-देते थक गया हूं, देखें Exclusive Interview
Exclusive Interview of Afzal Ansari: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान गाजीपुर लोकसभा सीट से इस बार सपा द्वारा अफजाल अंसारी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। गाजीपुर सीट इस बार इसलिए भी खास है क्योंकि चुनाव से ठीक पहले बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर ही नहीं पूर्वांचल का सियासी माहौल गर्म हो गया था। कोई मुख्तार को बाहुबली ताे कोई माफिया और मसीहा कहता है। मुख्तार अंसारी ने भले ही 18 साल जेल में बिताया लेकिन जेल में रहकर भी अंसारी परिवार का दबदबा गाजीपुर में कायम रहा।

यही कारण था कि 2019 लोकसभा चुनाव में मनोज सिन्हा को मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने 119392 वोटों से चुनाव हरा दिया था। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जब मुख्तार अंसारी इस दुनिया में नहीं हैं और मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी फिर चुनाव मैदान में हैं।
ऐसे में क्या इस बार भी अंसारी परिवार का दबदबा कायम रहेगा या भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार जीतेगा? ये सब जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम गाजीपुर पहुंची। इस दौरान वन इंडिया के रिपोर्टर प्रवीण कुमार यादव ने अफजाल अंसारी से खास बात की। आइए जानते हैं अफजाल अंसारी ने क्या कहा...
मुख्तार अंसारी का नाम सुनते ही भड़के अफजाल
सवाल- आपकी छोटे भाई मुख्तार अंसारी अब इस दुनिया में नहीं है, आप चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में यह चुनाव कितना चुनौती पूर्ण है?
जवाब- पूरी मीडिया यही एक प्रश्न लेकर आती है। हम उस पूरी मीडिया को पढ़ाते हैं कि मुख्तार अंसारी अपना चुनाव चार बार जेल से लड़े हैं साढे 18 साल से जेल में रहे। तो यह प्रश्न बिल्कुल निरर्थक है की पहली बार मुख्तार अंसारी नहीं है। हां यह जरूर है कि वह पहले जेल में थे साढ़े 18 साल से, अब दुनिया में नहीं है। अब इस सवाल पर जो मीडिया ने बनाया है, इनको बताया गया होगा कि इसको आधार बनाकर प्रचारित करो... तो हम आपको यह बताना चाहते हैं कि अब मुख्तार अंसारी जिंदा नहीं है यह सारी दुनिया जानती है।
अब पहले की जितनी भी पराजय है, भाजपा की। उस पराजय को इसमें छुपाने की कोशिश करते हैं कि मुख्तार अंसारी तो अब नहीं है। यानी कि भाजपा के लिए गुंजाइश बन गई। लेकिन 4 तारीख का इंतजार करिए। इसके बावजूद भी सब सीटें भाजपा हार रही है तो समझिए कि मुख्तार अंसारी की रूह तो होगी। आत्मा तो होगी। उस आत्मा ने हरा दिया।
सवाल- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत बीजेपी के कई बड़े नेता गाजीपुर में प्रचार करते नजर आए। क्या आपको लगता है कि इस बार गाजीपुर लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो गई है?
देखें Video-
जवाब- हां, चुनौतीपूर्ण हो चुका है। गणना 4 जून को होगी। एमपी के मुख्यमंत्री चाहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री.... अभी आप अधूरी सूची दे रहे हैं। अभी कल तक देखिए और कौन-कौन आता है। लेकिन, इन सारे लोगों की औकात गाजीपुर के गरीब, पूर्वांचल का गरीब नापते हैं।
भाजपा की चली तो सेना को भी बेच देगी
सवाल- इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर अग्नि वीर स्कीम को खत्म करने की बात कह रही है। गाजीपुर के अधिकतर नौजवान सेना में भर्ती होना चाहते हैं ऐसे में सेना भर्ती में अग्नि वीर स्कीम खत्म करने के साथ ही इसमें और क्या-क्या बदलाव किए जाने चाहिए?
जवाब- सेना भर्ती के लिए जैसे पहले होता था। उसी तरह किया जाना चाहिए, वैसे ही पूर्णकालिक रहे। यह तो मजाक है सेना के जवानों के साथ यह सरकार उल्टा सीधा काम कर रही है और इसकी बस चले तो भारत की सेना को भी अपने किसी दोस्त, यार, मित्र, उद्योगपति भी भारत की सेना बेच दे।
जनता का सवाल है रोजगार नहीं मिल रहा। जनता का सवाल है कि महंगाई के सवाल पर सरकार फेल है, जनता का सवाल है इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल रही, जहां ट्रांसफार्मर जल जा रहे हैं वहां हफ्तों-हफ्तों लग जा रहा है ट्रांसफार्मर बदलने में। जनता रुष्ट है भारतीय जनता पार्टी के सरकार से।
जनता सरकार की जन विरोधी नीतियों से नाराज है और मन बना चुकी है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को हटाना है। यह उल्टा सीधा काम करते हैं। देश की सीमा असुरक्षित हो गई। 4000 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र पर चीन कब्जा करके बैठ गया है।
हमारी सरकार कितनी विफल है इससे अंदाजा लगता है कि श्रीलंका के पास अपनी एयरलाइंस है, पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास अपनी एयरलाइंस है भारत के पास अपनी कोई एयरलाइंस नहीं है। जो एयरलाइंस थी उसको मोदी जी ने बेच दिया। टाटा को बेच दिया।
जितने एयरपोर्ट हैं लखनऊ का एयरपोर्ट, केरल का एयरपोर्ट, बनारस का एयरपोर्ट सब अपने उद्योगपति मित्रों को देते रहे हैं। सवाल इस पर करिए की 16 लाख करोड़ रूपया इस सरकार ने देश के अरबपतियों का माफ किया है। गरीब जनता का किसानों का जो कर्ज के बोझ से आज आत्महत्या कर ले रहे हैं। उनके कर्ज तो आप ब्याज सहित वसूली कर रहे हैं।
विजय माल्या, नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी... आप उनका नाम भी नहीं लेते। एक बार नहीं बताते जनता को यह कहां हैं और कब पकड़े जाएंगे? देश को लूट के भागने वालों को कब आप जनता के सामने लाएंगे। भ्रष्टाचार इतना है जनता का कोई काम नहीं हो रहा। महंगाई से जनता की कमर टूट गई। बेरोजगार नौजवान पूरी तरह से लामबंद होकर खड़ा हो गया है कि अब इस बार मोदी सरकार की विदाई करके मानेंगे।
सवाल- फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह का बयान आया था कि 400 सीट आने पर संविधान में बदलाव किया जाएगा। इसे आप किस नजरिया से देखते हैं?
जवाब- उनकी यही नियत है, वह चाहते हैं भारत के संविधान को बदल दिया जाए। लोकतंत्र को समाप्त करके तानाशाही व्यवस्था से देश को चलाया जाए और देश की जनता यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है, इसलिए केंद्र की सरकार से इनको भी दखल करने जा रही है।
सवाल- गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं कि 4 जून के बाद विपक्ष ईवीएम पर सवाल उठाएगा।
जवाब- भाजपा के लोग फ्रस्ट्रेटेड हो गए हैं। गांव में बच्चों को अगर बुखार हो जाता है और 103 डिग्री 104 डिग्री जब बुखार होता है तो बकबक करने लगता है, उसको खुद पता नहीं क्या बोलना है और सुनने वालों को भी समझ में नहीं आता है। यह लोग अपने हार... अपने पराजय को सामने देख करके फ्रस्ट्रेटेड हो करके उल्टा सीधा बयान दे रहे हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications