UP weather: यूपी में बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत 10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट
UP Weather News: उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। हालांकि लखनऊ और आसपास के इलाकों में सोमवार शाम को बादल छाने और तेज हवाओं की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। मौसम विभाग का दावा है कि मंगलवार से चक्रवाती तूफान से 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। कई इलाके में सामान्य से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बारिश की वजह से हीट वेब से मिलेगी राहत
मंगलवार से लू की मौजूदा स्थिति से कुछ राहत मिलेगी क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दो दिनों तक इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है।

24 जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट
इसने 24 जिलों में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज और बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की है। इनमें बांदा, देवरिया, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, मथुरा, एटा, आगरा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके शामिल हैं।
राज्य के अधिकांश जिले लू की चपेट में
राज्य के कई जिले, विशेष रूप से पूर्वी यूपी में, 10 दिनों तक लू की चपेट में रहे। अब प्रदेश में सोमवार से हल्की बारिश शुरू हो गई है। आगरा में 11.2 मिमी, झांसी में 11 मिमी, मेरठ में 2.1 मिमी और फुर्सतगंज में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। नोएडा और लखनऊ के कुछ इलाकों में भी आज दोपहर हल्की बूंदाबांदी हुई।
एनसीआर में कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश
जबकि नोएडा जैसे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में अभी भी गर्मी की लहर की चपेट में है। बलिया, गोरखपुर, वाराणसी और कुछ अन्य जिलों जैसे कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर है।
13 जिलो में लू चलने की संभावना
लखनऊ के मौसम प्रभारी मोहम्मद दानिश ने कहा कि प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर और आसपास के क्षेत्रों सहित यूपी के 13 जिलों में मंगलवार को लू चलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के साथ ही राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में तूफानी चक्रवात की एंट्री हो चुकी है। 3 दिन तक उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
यूपी में जल्द दस्तक देगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक जल्दी होगी। इससे पहले प्रयागराज, कानपुर, बनारस, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, झांसी में बारिश की चेतावनी जारी की गई। 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। गर्मी फिलहाल बहुत ज्यादा बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications