School Time: भीषण गर्मी के आगोश में यूपी, लखनऊ में बदला स्कूलों का समय, यहां चेक करें नया Time

School Time: भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, अप्रैल के ही महीने में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, यूपी के 30 जिलों में पारा चालीस डिग्री के पार चल रहा है। राजधानी लखनऊ भी इससे अछूती नहीं है, भयंकर गर्मी से बचने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है, उसने लखनऊ के स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

जिलाधिकारी विशाख ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्डों के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों की टाइमिंग में चेंज किए हैं, जिससे बच्चों को गर्मी की मार ना सहनी पड़े। यह आदेश 25 अप्रैल 2025 से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

School Time

नए आदेश के मुताबिक अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यही नहीं बच्चों की सेहत के मद्देनजर स्कूल परिसर से बाहर या खुले मैदान में कोई भी स्कूल एक्टिविटी नहीं होगी।

लखनऊ में बदला स्कूलों का समय

इस बारे में सारी जानकारी आपको जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.lucknow.nic.in से भी मिल जाएगी। आपको बता दें कि यूपी के कई जिलों में गर्मी का रौद्ररूप जारी है। पूरे राज्य में दिन और रात का तापमान चिंताजनक रूप से अधिक बना हुआ है। लखनऊ , प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी, बांदा में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हीटवेव से बचें, फॉलो करें गाइडलाइंस

तो वहीं झांसी, हमीरपुर, उरई और बांदा , चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, वाराणसी, बलिया, मथुरा, इटावा, अलीगढ़, झांसी में भी अगले तीन-चार दिनों तक भयंकर लू चलने के आसार हैं इसलिए यहां पर भी येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने सभी से हीटवेव से बचने की सलाह दी है।

school time

हीटवेव कभी-कभी जानलेवा भी हो जाता है (school time)

मालूम हो कि गर्मियों के मौसम में जब तापमान सामान्य से कहीं अधिक बढ़ जाता है, तब उसे 'हीटवेव' या 'लू' कहा जाता है। यह स्थिति कई बार जानलेवा भी हो सकती है।

हीटवेव से बचने के लिए जरूरी दिशानिर्देश निम्नलिखित हैं...

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+