खत्म हुआ UP के लोगों का इंतजार, मानसून की हुई एंट्री, कई जिलों में झमाझम बारिश
पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से परेशान है। यूपी के कई जिले भी हीट वेव की चपेट में थे, लेकिन अब वहां के लिए एक राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को यूपी में एंट्री की। साथ ही सिद्धार्थनगर, देवरिया, महाराजगंज और गोरखपुर के कुछ हिस्सों सहित पूर्वोत्तर जिलों को कवर किया।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून तय तारीख से 5 दिन की देरी से आया है। अगले दो दिन वो पूर्वी यूपी से आगे बढ़ेगा, उसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके बाद उसकी एंट्री राजधानी लखनऊ समेत राज्य के मध्य भाग में होगी।

मामले में मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राज्य के मध्य भागों पर चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण पूर्वी हवाओं का तेज प्रवाह और दक्षिण पंजाब से यूपी तक चलने वाली एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा यूपी में मानसून को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। इस वजह से शनिवार को यूपी के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके बाद रविवार और मंगलवार के बीच पूरे राज्य में ठीक-ठाक बारिश की उम्मीद है।
लखनऊ में शनिवार को हल्की प्री-मॉनसून बारिश होने की भी संभावना है। फिर रविवार को बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। ऐसे में अगले दो दिनों तक कई बार गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
केरल में ही हुई देरी
मौसम विभाग के मुताबिक सामान्य स्थिति में मानसून केरल में 1 जून को आ जाता है। इसके बाद उसकी एंट्री 18 जून के आसपास यूपी में होती है। करीब 23 जून तक राजधानी लखनऊ में मानसूनी बारिश शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार केरल में ही एंट्री में देरी हुआ। वहां पर मानसून 8 जून को पहुंचा था।
IMD के मुताबिक मानसून कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, आंध्र प्रदेश के बचे हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार में भी तेजी से बढ़ रहा। ऐसे में वहां पर भी आने वाले दिनों में बारिश होगी।









Click it and Unblock the Notifications