अगले 2 घंटों में UP-हरियाणा के इन जिलों में गरज के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ। अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोगों को चिपचिप भरी उमस और भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी को गरज के साथ भारी बारिश होने की आशंका जताई है। शनिवार को भारतीय मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले दो घंटों में हरियाणा के लोहारू, महेंद्रगढ़, नारनौल और यूपी के बिजनौर, मेरठ, संभल, चंदौसी, नरौरा, सहसवान और इसके आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार 4 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 5 व 6 जुलाई को भी प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार जताए गए हैं।

10 जुलाई तक जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर
स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत की मानें तो मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ शिफ्ट हो गया है, इसकी वजह मानसून का ट्रफ करना है। अब यह ट्रफ बीकानेर और अजमेर होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। यही वजह है कि दिल्ली में मौसम शुष्क हो गया। बता दें कि शुक्रवार रात से मौसम करवट लेगा और फिर शनिवार से हल्की बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 9 या 10 जुलाई तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में अच्छी बारिश भी होने की संभावना है।

इन राज्यों में भी है भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा, तेलंगाना, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, मुंबई और चंडीगढ़-दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट है।

तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है
इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 30 जून के बाद मौसम के बदलने की आशंका जताई थी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना कम ही नजर आ रही है। कहा कि अगले तीन दिनों के बाद फिर से मानसून का दूसरा स्पेल सक्रिय होगा। इसकी वजह से पूरे प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में भी थोड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
-
Weather Today: सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों पर भारी,आंधी-तूफान और बारिश का टॉर्चर, पढ़ लें IMD की चेतावनी -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications