Weather forecast: यूपी में आसमान में छाए बादल, लखनऊ-कानपुर समेत इन जिलों में बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड
Weather forecast: उत्तर प्रदेश का मौसम मंगलवार को एक बार फिर बदल गया है। यूपी के कई जनपदों में आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, आगरा, बरेली और मेरठ जनपद में हल्की बारिश हुई। आगे भी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 35 जनपदों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके अलावा कुछ जनपदों में हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है। बरसात होने के बाद एकबार फिर ठंड बढ़ जाएगी।

इधर, उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को भी यूपी में अयोध्या का तापमान सबसे कम रहा। आईएमडी द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इसी तरह बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में सर्वाधिक कोहर देखने को मिला। घने कोहरे के चलते सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। विजिबिलिटी कम होने से यातायात सेवाएं भी प्रभावित नजर आ रही हैं। सुबह में वाहन चालक लाइट ऑन करके गाड़ी चलाते नजर आए।
24-25 और 26 को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। 24 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ बरेली कानपुर आगरा और मेरठ में बरसात की भी संभावना है।
इसके अलावा क्रिसमस पर्व पर 25 दिसंबर को सुबह में गाना कोरा देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभों के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। 26 दिसंबर को पछुआ हवा चलनी शुरू हो जाएगी। कुल मिलाकर साल का अंतिम सप्ताह काफी ठंड होने वाला है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर तक आसमान में इसी तरह बादल दिखाई देंगे। इसके अलावा कुछ जनपदों में रुक-रुक कर हल्की बारिश भी हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बरसात होने के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications