मारे गए आतंकी सैफुल्ला के पिता ने कहा- नहीं लेंगे देशद्रोही की लाश, ये देशहित के खिलाफ

कानपुर में रहने वाले सैफुल्ला के पिता सरताज ने कहा, 'ये देशहित में नहीं था। हम उससे नाराज हैं। ऐसे देशद्रोही की लाश नहीं लेंगे।'

कानपुर। यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब 12 घंटे तक चले ऑपरेशन के बात मार गिराए गए आतंकी सैफुल्ला के पिता सरताज ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उसने जो किया है वह देशहित में नहीं है इसलिए उसका शव परिवार के लोग नहीं लेंगे।

मारे गए आतंकी सैफुल्ला के पिता ने कहा- नहीं लेंगे देशद्रोही की लाश, ये देशहित के खिलाफ

'पता नहीं चला कब पकड़ ली गलत राह'
कानपुर में रहने वाले सैफुल्ला के पिता सरताज ने कहा, 'ये देशहित में नहीं था। हम उससे नाराज हैं। ऐसे देशद्रोही की लाश नहीं लेंगे।' सैफुल्ला के पिता ने उसके कारनामे को कोसा और कहा कि उसने गलत राह कब पकड़ ली उन्हें उसका पता भी नहीं चला। READ ALSO: लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्लाह के पास मिला हथियारों का जखीरा, ISIS के झंडे के साथ मिली एक डायरी

'काम न करने की वजह से पीटा था'
सरताज ने बताया कि कुछ महीने पहले काम न करने की वजह से उन्होंने उसे पीटा था इस कारण वह घर छोड़कर चला गया था। उसने सोमवार को कहा था कि वह सऊदी अरब जा रहा है। माना जा रहा है कि वह होली के मौके पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार होने की फिराक में था। READ ALSO: भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में धमाके से 9 यात्री घायल, आतंकियों से जुड़े घटना के तार

'पांच बार पढ़ता था नमाज'
वहीं, सैफुल्ला के रिश्तेदार ने बताया कि वह धर्म और नियम का पक्का था। उन्होंने कहा, 'हम सब हैरान हैं। वह काफी अच्छा व्यवहार करता था। पांच बार नमाज पढ़ता था। हमें उससे ऐसी उम्मीद नहीं थी।' बता दें मंगलवार शाम शुरू हुए ऑपरेशन के करीब 11 घंटे बाद सैफुल्ला को यूपी एटीएस और पुलिस ने मार गिराया। उसके तीन साथियों की तलाश अभी जारी है। घर की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+