यूपी की मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर की गुंडई का VIDEO वायरल, ट्रक चालक को पीटा, रुपए छीने
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की गुंडई का वीडियो सामने आया है। रविवार की रात नेता जी ने सुल्तानपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर ट्रक चालक की लोहे की राड से पिटाई करते हुए ट्रक का शीशा चकनाचूर कर दिया। चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी नेता का नाम दयाशंकर सिंह है जो जिले के ही लतीरपुर गांव के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि दयाशंकर यूपी की राज्यमंत्री स्वाति सिंह के पति हैं और बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र अभद्र टिप्पणी कर सुर्खियों में आए थे।
जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जनपद के संदीराम थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव निवासी नरेन्द्र यादव ट्रक संख्या यूपी 62 एटी 0467 लेकर कुमार सर्विस स्टेशन पर तेल डलवाने आया था। आरोप है कि इस बीच स्कार्पियो वाहन संख्या यूपी 62 एयू 1111 से पहुंचे कोतवाली क्षेत्र के लतीरपुर गांव निवासी भाजपा नेता दयाशंकर सिंह अपने दो साथियों के साथ पहुंचे।
जहां वाहन को ओवरटेक के दौरान टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए चालक को गाली ग्लौज देना शुरु कर दिया। जिसका विरोध करने पर अपने वाहन से लोहे की राड निकालकर ट्रक चालक को मारना शुरु कर दिया। जाते समय ट्रक का शीशा भी चकनाचूर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications