VIDEO: काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के दौरान नमाज की मुद्रा में बैठे अखिलेश
बीजेपी के नेता अमित मालवीय ने अखिलेश यादव के पूजा करने के दौरान का वीडियो अपने ट्विटर पेज से शेयर किया तो उसपर लोगों के कमेंट आने शुरू हो गए।
लखनऊ। यूपी चुनाव को लेकर अंतिम चरण के मतदान से पहले शनिवार को काशी की नगरी वाराणसी में राजनीतिक जमवाड़ा रहा। वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के बाद राहुल गांधी-अखिलेश यादव ने भी रोड शो किया और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने गए। मंदिर में अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ पूजा भी की। लेकिन इसी पूजा के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण अखिलेश यादव आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं।

दरअसल, बाबा विश्वनाथ की पूजा करते समय अखिलेश के बैठने के तरीके पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बीजेपी के नेता अमित मालवीय ने अखिलेश यादव के पूजा करने के दौरान का वीडियो अपने ट्विटर पेज से शेयर किया तो उसपर लोगों के कमेंट आने शुरू हो गए। कुछ ट्विटर यूजर कह रहे हैं कि अखिलेश यादव नमाज की मुद्रा में मंदिर में बैठे थे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे भी देखें- VIDEO: दिल्ली के इस मशहूर होटल में पैर से गूंथा जाता था आटा, पड़ा छापा
वीडियो में अखिलेश पूजा के वक्त घुटनों के बल बैठे दिख रहे हैं और फिर पुजारी के टोकने पर ठीक से बैठते हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने लिखा है कि हार के डर से ही सही लेकिन राहुल और अखिलेश मंदिर तो गए, कुछ नया सीखा। उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिका कि हां ईश्वर की वंदना में कैसे बैठा जाता है ये सीखा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के आखिरी चरण में 40 सीटों पर वोटिंग होनी है। सातवें चरण में आठ मार्च को वोट डाले जाएंगे। वाराणसी क्षेत्र में 80 प्रतिशत हिन्दू आबादी है। वहीं शहर में मुस्लिमों की जनसंख्या भी खासी है।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications