यूपी के शाहजहांपुर में लोगों ने खेली जूते-मार होली, वायरल हुआ वीडियो
शाहजहांपुर। आज होली है। यूं तो देशभर में यह त्यौहार मन रहा है, लेकिन कुछ जगह होली मनाने के तौर-तरीके काफी अलग हैं। कहीं-कहीं होली को लोग कीचड़ और मोरियों की माटी से खेल रहे हैं तो कहीं जूते-चप्पलों से। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जहां लोग जूते-मार होली खेलते दिखे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को जारी किया। आप देख सकते हैं कि रंग में पुते लोग काले-काले नजर आ रहे हैं। हाथों में जूते दिख रहे हैं। काफी लोग कीचड़ में भी सने हैं।
Recommended Video

अखिलेश यादवों ने खेली फूलों की होली
यूपी के शहरों में ही कई तरह की होली खेली जा रही है। बरसाना-वृंदावन में रंग, गुलाल, लठामार और लड्डुओं की होली खेली जाती है। वहीं, बनारस में भांग वाली होली विख्यात है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इटावा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। इसके अलावा नोएडा जैसे कुछ शहरों में होली का खासा उत्साह नजर नहीं आया।
यहां लाखों लोग पहुंचे होली खेलने
इन दिनों ब्रजभूमि में मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, नंदगांव, दाउूजी और गोकुल लाखों होली-प्रेमियों से भरे हुए हैं। यहां हजारों साल पूर्व जहां से होली मनाने की शुरुआत हुई थी। पर्व के मौके पर देश-दुनिया से अब भी लोग पहुंच रहे हैं। आज सुबह से ही बड़े-बड़े मंदिरों और कस्बों में भारी भीड़ उमड़ने लगी। न्यूज एजेंसी ने वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर की होली का वीडियो जारी किया। मंदिर प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि, कई हफ्ते से बड़े आयोजनों की तैयारियां चल रही थीं। पिछले साल तो मंदिर बंद ही थे, लेकिन इस बार बात अलग है। अब यहां वैसे ही जश्न और उत्सव मन रहा है, जैसा कोरोना शुरू होने से पहले हुआ करता था।
वहीं, एक पदाधिकारी बोले कि, 'यहां भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है कि नियम-कायदों की पालना का सवाल ही नहीं उठता। सरकार भी यह सब देखती है। एकादशी के अवसर पर भी श्रीबांकेबिहारी मंदिर समेत मथुरा भर के मंदिर एवं तीर्थों में हजारों श्रद्धालु आए थे। अब यह संख्या लाखों में हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications