आजम खान बोले- ताज महल तोड़ने के लिए 20 हजार मुसलमानों के साथ योगीजी के कांधे से कांधा मिलाकर चलूंगा
Recommended Video

लखनऊ। समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने एक बार फिर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'शिवजी का मंदिर है ताज महल, क्योंकि मुझे योगीजी ने बताया और लोगों ने भी बताया कि ये शिवजी का मंदिर है। तो शिवजी का मंदिर...शिवजी का मंदिर बने इसके लिए एक ऐसा मुसलमान कह रहा है, जो अपने साथ 10-20 हजार मुसलमानों को...लाठी, फावड़ा लेकर साथ चलेगा योगीजी के। आगे भी नहीं, बराबर कांधे से कांधा मिलाकर... पहला फावड़ा योगीजी मारेंगे और दूसरा मैं मारूंगा। गिराएं ताज महल को, क्यों खड़ा है यह गुलामी की निशानी।

वैसे यह पहली बार नहीं है जब ताज महल को शिव मंदिर बताए जाने को लेकर चल विवाद में आजम खान ने योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर निशाना साधा हो। हाल ही में उमा भारती के बयान पर भी आजम खान ने तंज कसते हुए कहा था, आरएसएस का मकसद संविधान में संशोधन करने का नहीं है। ये लोग तो संविधान खत्म करना चाहते हैं। ताज महल की बात पर आजम खान ने कहा था कि राम मंदिर बनाने से पहले इन लोगों ने ताज महल को तोड़ने की बात की थी। ये लोग ताज महल तोड़कर शिव मंदिर बनाएं, हम इनका साथ देने के लिए तैयार हैं।
आजम खान यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा था कि दिल्ली में जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदें हैं, जिन्हें ये लोग मंदिर कहते हैं। हम चाहते हैं कि ताज महल को सीएम योगी और पीएम मोदी मिलकर तोड़े। यहां शिवालय बनाने में हम इनका साथ देंगे। ये लोग इन मुद्दों को कभी सुलझाना नहीं चाहते हैं। ये मुद्दे वोट लेने के लिए हैं।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने राम मंदिर निर्माण की बात करते हुए कहा था कि इसके तीन ही रास्ते हैं। पहला- सुप्रीम कोर्ट का फैसला, दूसरा- बातचीत के जरिए और तीसरा- संविधान में संशोधन, लेकिन इन तीनों से बेहतर है राष्ट्रीय संकल्प। उमा भारती ने कहा था कि सत्ता जाएगी और आएगी, लेकिन हमें साहस के साथ निर्णय लेना होगा। उमा भारती के इसी बयान पर आजम खान ने राम मंदिर और ताज महल को लेकर तंज कसा था।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications